फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government, punjab university, arun kumar grover, chandigarh news

पीयू का बजट पंजाब बढ़ाएगा या नहीं, आज होगा मंथन

Mon, 12 Feb 2018 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 12 Feb 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
Punjab government, punjab university, arun kumar grover, chandigarh news
- फोटो : File Photo
पंजाब यूनिवर्सिटी की पंजाब सरकार से क्या उम्मीद है और पंजाब पीयू को उबारने में क्या वित्तीय बढ़ोतरी करेगा? इसके लिए मंगलवार को पीयू के बोर्ड आफ फाइनेंस की विशेष बैठक बुलाई गई है। इसमें पंजाब सरकार के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे और विभिन्न पहलुओं पर पीयू का पक्ष जानने के बाद अपना तर्क देंगे।
विज्ञापन


पंजाब यूनिवर्सिटी की वित्तीय हालत को लेकर काफी समय से माहौल गर्माया हुआ है। वहीं पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में भी मामला चल रहा है। चूंकि हरियाणा पीयू की मदद करने को तैयार हो चुका है और पंजाब इसका विरोध कर रहा है। जबकि हाईकोर्ट पंजाब से कह चुका है कि अपने कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं दे पा रहे तो पीयू को कैसे मदद बढ़ाओगे? ऐसे में इन सभी पहलुओं पर चर्चा करने के लिए फाइनेंस बोर्ड की बैठक बुलाई गई है। 
विज्ञापन


पंजाब की तरफ से पहले तर्क आया था कि पीयू ने कभी वित्तीय संकट के बारे में बताया ही नहीं। ऐसे कई विरोध हैं जो पीयू और पंजाब सरकार के बीच चल रहे हैं। फाइनेंस बोर्ड की बैठक से पीयू प्रबंधन को उम्मीद है कि कुछ सकारात्मक पहलु सामने आएं। वहीं हरियाणा की हिस्सेदारी पीयू में फिर से करनी है या नहीं, इसका अंतिम फैसला केंद्र और यूजीसी को लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed