फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Engineering College has increased the burden on its students

स्टूडेंट्स पर फीस का बोझ, पेक ने 12 फीसदी तक बढ़ाई फीस

Thu, 21 Dec 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 21 Dec 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
Punjab Engineering College has increased the burden on its students
- फोटो : File Photo
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज ‘पेक’ (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) ने अपने स्टूडेंट्स पर बोझ बढ़ा दिया है। पेक में 2019-20 सेशन केलिए फीस करीब 12 फीसदी तक बढ़ा दी गई है, जबकि अगले सेशन 2018-19 केलिए करीब नौ फीसदी फीस बढ़ाने का फैसला पहले ही लिया जा चुका है।
विज्ञापन


बुधवार को पेक के बोर्ड ऑफ गवर्नर की बैठक हुई, जिसमें अगले पांच साल तक केलिए फीस का स्लैब तय कर दिया गया। पेक को अपनी आय बढ़ाने की सख्त जरूरत थी, क्योंकि नए सेंटर और भर्ती की जानी है।
विज्ञापन


बोर्ड ऑफ गवर्नर की बैठक खासतौर से फीस पर फैसला लेने केलिए बुलाई गई थी। पेक केबोर्ड ऑफ गवर्नर में चंडीगढ़ प्रशासन केआला अधिकारियों केअलावा पंजाब यूनिवर्सिटी केवीसी, जीएमसीएच-32 के डायरेक्टर प्रिंसिपल और पेक के डायरेक्टर सहित केंद्र केअधिकारी भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेक में अगले सेशन से न सिर्फ ट्यूशन फीस बल्कि एडमिशन फीस और मेंटीनेंस फीस में बढ़ोतरी होगी। मौजूदा समय में पेक की ट्यूशन फीस करीब 1.1 लाख रुपये है, जो अगले सेशन से 1.2 लाख हो जाएगी। इसी तरह एडमिशन फीस छह हजार रुपये से बढ़कर 6500 रुपये और मेंटीनेंस फीस सात हजार से बढ़कर आठ हजार हो जाएगी।

2018 से 2023 तक, ऐसा होगा फीस का स्लैब

Punjab Engineering College has increased the burden on its students
admission
पेक में बनने हैं नए सेंटर
अगले सेशन से पेक में नए सेंटर स्थापित किए जाने हैं। इसकेअलावा प्रोफेसरों केखाली पद भी भरे जाने हैं। फीस बढ़ने का एक बड़ा कारण सातवां पे कमीशन भी है, जिससे तनख्वाहों में बढ़ोतरी हुई है और उसकेलिए पेक को अतिरिक्त पैसों की जरूरत पड़ना तय है।

आईआईटी और एनआईटी ने भी बढ़ाई है फीस
पेक ने फीस बढ़ोतरी का फैसला लेते हुए तर्क दिया कि आईआईटी और एनआईटी ने भी अपनी फीस में बढ़ोतरी की है। पेक में यह बढ़ोतरी होने केबावजूद भी कई सरकारी संस्थानों से फीस कम है। बता दें कि नया फीस स्ट्रकर अंडर ग्रेजुएट कोर्स पर लागू होगा।

पेक होगा कैशलेस
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज ‘पेक’ (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) अगले सत्र से कैशलेस हो जाएगी। फीस सहित सभी तरह केभुगतान ऑनलाइन होंगे। स्टूडेंट्स के मोबाइल नंबर और ई-मेल को पेक अपने सिस्टम से लिंक करेगा ताकि फीस सहित अन्य अलर्ट जारी किए जा सकें।

2018 से 2023 तक, ऐसा होगा फीस का स्लैब
- 2018-19-  1.2 लाख
- 2019-20    1.35 लाख
- 2020-21    1. 50 लाख
- 2021-22    1.65 लाख
- 2022-23    1.80 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed