{"_id":"576fe99f4f1c1bcf7379aa87","slug":"punjab-board-supplimentary-exam-schedule-punjab-school-education-board-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब बोर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षा का शेड्यूल जारी, यहां देखिए","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पंजाब बोर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षा का शेड्यूल जारी, यहां देखिए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 26 Jun 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
Exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पहली बार विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने बारहवीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा जुलाई में कराने का एलान किया है। बोर्ड ने बारहवीं के सभी ग्रुपों की सप्लीमेंट्री परीक्षा 11 जुलाई को कराने की घोषणा की है। साथ ही स्पष्ट किया है कि नतीजा भी जुलाई अंत तक घोषित कर दिया जाएगा।
बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. तजिंदर कौर धालीवाल ने बताया कि बारहवीं कक्षा के सभी ग्रुपों की सप्लीमेंट्री परीक्षा 11 जुलाई को होगी। इसमें ओपन स्कूल के विद्यार्थी शामिल नहीं है। परीक्षा के लिए सभी जिलों में बोर्ड ने सेंटर बनाए हैं, जहां विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर सवा दो बजे तक होगी।
इस संबंध में सारी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। गौरतलब है कि बोर्ड इससे पहले दसवीं और बारहवीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा सितंबर में कराता था। काफी दिनों बाद उनका नतीजा आता था। इसके चलते सफल होने के बावजूद विद्यार्थी उच्च शिक्षा में दाखिला नहीं ले पाते थे।
विज्ञापन
विद्यार्थियों के हित को देखते हुए ही बोर्ड इस बार परीक्षा जुलाई में कराने और नतीजा भी जुलाई में घोषित करने का फैसला किया है। ताकि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में दाखिला लेने में समस्या न आए।