फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab board, supplimentary exam schedule, punjab school education board, punjab

पंजाब बोर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षा का शेड्यूल जारी, यहां देखिए

Sun, 26 Jun 2016 08:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 26 Jun 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
punjab board, supplimentary exam schedule, punjab school education board, punjab
Exam
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पहली बार विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने बारहवीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा जुलाई में कराने का एलान किया है। बोर्ड ने बारहवीं के सभी ग्रुपों की सप्लीमेंट्री परीक्षा 11 जुलाई को कराने की घोषणा की है। साथ ही स्पष्ट किया है कि नतीजा भी जुलाई अंत तक घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. तजिंदर कौर धालीवाल ने बताया कि बारहवीं कक्षा के सभी ग्रुपों की सप्लीमेंट्री परीक्षा 11 जुलाई को होगी। इसमें ओपन स्कूल के विद्यार्थी शामिल नहीं है। परीक्षा के लिए सभी जिलों में बोर्ड ने सेंटर बनाए हैं, जहां विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर सवा दो बजे तक होगी।
विज्ञापन


इस संबंध में सारी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। गौरतलब है कि बोर्ड इससे पहले दसवीं और बारहवीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा सितंबर में कराता था। काफी दिनों बाद उनका नतीजा आता था। इसके चलते सफल होने के बावजूद विद्यार्थी उच्च शिक्षा में दाखिला नहीं ले पाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों के हित को देखते हुए ही बोर्ड इस बार परीक्षा जुलाई में कराने और नतीजा भी जुलाई में घोषित करने का फैसला किया है। ताकि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में दाखिला लेने में समस्या न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed