फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pu think tank, punjab university, cyndigate meeting, university fees, fee structure, chandigarh

करीब 3 लाख स्टूडेंट पर असर डालेगा पीयू थिंक टैंक का नया प्रस्ताव

Tue, 19 Jul 2016 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 19 Jul 2016 11:10 AM IST
विज्ञापन
pu think tank, punjab university, cyndigate meeting, university fees, fee structure, chandigarh
चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले की होड़ - फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी की आर्थिक हालत को सुधारने लिए पीयू प्रशासन आगामी सत्र में फीस बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


पीयू की ओर से सीनियर प्रोफेसर को लेकर तैयार थिंक टैंक ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को 20 से 25 फीसदी ट्यूशन और एग्जामिनेशन फीस बढ़ाने का सुझाव दिया है।

प्रस्ताव पर 22 जुलाई को सिंडीकेट में मुहर लग सकती है। सिंडीकेट से मंजूरी के बाद प्रस्ताव 24 जुलाई को होने वाली सीनेट में फाइन अप्रूवल के लिए रखा जाएगा। पीयू के इस फैसले से पीयू कैंपस और एफिलिएटेड कॉलेजों के करीब तीन लाख से अधिक स्टूडेंट्स पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।

नए फीस स्ट्रक्चर से स्टूडेंट्स पर पांच से आठ हजार तक बोझ पड़ेगा।
 पीयू मौजूदा समय में आर्थिक तंगी के बुरे दौर से गुजर रहा है। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) और केंद्र से मिलने वाली करीब 150 करोड़ की ग्रांट अभी अटकी हुई है। यह ग्रांट 2015-16 शैक्षणिक सत्र की है। पीयू प्रशासन के पास कई बार अपने कर्मचारियों और शिक्षकों को वेतन देने के लिए भी मुश्किल का सामना करना पड़ा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, थिंक टैंक कमेटी ने 2016-17 सत्र में ट्यूशन फीस में 20 फीसदी बढ़ोतरी का सुझाव दिया है। साथ ही अगले दो साल में हर साल 25 फीसदी बढ़ोतरी करने को कहा है। थिंक टैंक कमेटी ने 2015-16 की फीस को बेस मानकर बढ़ोतरी करने को कहा है। इस प्रस्ताव को अब 22 जुलाई को होने वाली सिंडीकेट की विशेष बैठक और फिर 24 जुलाई को सिंडीकेट बैठक में रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर की अध्यक्षता में गठित थिंक टैंक कमेटी की ओर से पीयू की आय बढ़ाने के लिए पांच मीटिंग हो चुकी हैं। इसी वर्ष 9 जुलाई को हुई मीटिंग में थिंक टैंक द्वारा दिए गए सुझावों को लेकर रिव्यू मीटिंग हो चुकी है। कमेटी में करीब 16 लोगों को शामिल किया गया है। इनमें पूर्व डीयूआई, सीनियर सीनेटर और एडवोकेट सत्यपाल जैन, प्रो. पैम राजपूत और पूटा प्रेसिडेंट प्रो. अक्षय कुमार भी शामिल हैं। 

पत्राचार विभाग और पीएचडी कोर्स की बढ़ेगी फीस

pu think tank, punjab university, cyndigate meeting, university fees, fee structure, chandigarh
चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसिलिंग - फोटो : अमर उजाला
थिंक टैंक द्वारा पीयू और एफिलिएटेड कॉलेजों के स्टूडेंट की फीस बढ़ाने के साथ पीयू स्थित यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (पत्राचार) विभाग की फीस भी बढ़ाने का सुझाव दिया है। कमेटी का कहना है कि इस विभाग का खर्च और कमाई बराबर है। यहां पर भी कोर्स की फीस बढ़ाई जानी चाहिए। कमेटी के सदस्यों ने पीयू से पीएचडी करने वाले स्टूडेंट की फीस में भी इजाफा का सुझाव दिया है। 


15 अगस्त तक होगा मैनपावर ऑडिट   
यूजीसी ने पीयू प्रशासन को खर्चों में कटौती के लिए कहा है। इसी तर्ज पर पीयू में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ का मैनपावर ऑडिट किया जाएगा। जानकारी के अनुसार 15 अगस्त तक इस संबंध में रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार पीयू के कई विभागों में कर्मचारियों की संख्या में कटौती हो सकती है। 

 थिंक टैंक के सुझावों को अगर लागू किया गया तो कई विभागों की फीस में बड़े स्तर पर इजाफा होगा। ईवनिंग में 2200 रुपये फीस देने वाले स्टूडेंट को 10 हजार फीस देनी होगी। एमए कोर्स की फीस 11645 से 15 हजार हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed