फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU Syndicate meeting on November 27, these proposals will seal

27 नवंबर को पीयू सिंडीकेट मीटिंग, इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Sat, 19 Nov 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 19 Nov 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
PU Syndicate meeting on November 27, these proposals will seal
VC Arun Grover On PU - फोटो : File Photo
पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने विभिन्न कोर्सों में दाखिले के लिए  एंट्रेंस टेस्ट ऑनलाइन करवाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने का प्रपोजल तैयार कर लिया है। जानकारी अनुसार सेक्टर-25 पीयू साउथ कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड मैनेजमेंट साइंसेस (यूआईएएमएस) में करीब 4 करोड़ की लागत से ऑनलाइन टेस्ट के लिए लैब तैयार की जाएंगी। इस प्रस्ताव पर आगामी 27 नवंबर को होने वाली सिंडीकेट बैठक में मुहर लग सकती है। 
विज्ञापन


 पीयू सिंडीकेट में आने वाले प्रस्ताव में पीयू एग्जामिनेशन विंग की ओर से भविष्य में ऑनलाइन एंट्रेंस टेस्ट और विभिन्न विभागों द्वारा ऑनलाइन टेस्ट के लिए हाईटेक लैब तैयार करने का प्रपोजल दिया गया है। जानकारी अनुसार यूआईएएमएस के फर्स्ट फ्लोर पर 350 हाईटेक कंप्यूटर स्थापित किए जाएंगे। प्रपोजल के तहत इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने पर एक समय में 1200 स्टूुडेंट ऑनलाइन एग्जाम दे सकेंगे। जानकारी अनुसार पंजाब यूनिवर्सिटी अगले सत्र से कुछ विषयों के ऑनलाइन एंट्रेंस टेस्ट भी शुरू करने की तैयारी में है। प्रपोजल के तहत कंप्यूटर लैब पर 1.75 करोड़, कंप्यूटर पर 1.50 करोड़, सॉफ्टवेयर पर 50 लाख और क्वेश्चन बैंक तैयार करने पर 25 लाख खर्च आएगा। इस प्रपोजल को प्रो.एके भंडारी की अध्यक्षता में तैयार किया गया था। 
विज्ञापन


सिंडीकेट में यूजीसी की ओर से प्रबंधन (एमबीए) कोर्स हिंदी माध्यम से शुरू करने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। जानकारी अनुसार 10वें विश्व हिंदी सम्मेलन में गृहराज्य मंत्री की अध्यक्षता में 2 जून को हुई बैठक में प्रबंधन विषय में हिंदी माध्यम शुरू करने पर फैसला लिया गया। इस संबंध में यूजीसी ने अन्य यूनिवर्सिटी के साथ ही पीयू को भी दिशा निर्देश जारी किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयू सिंडीकेट में डीएसडब्ल्यू प्रो.जितेंद्र कुमार गोस्वामी और डीएसडब्ल्यू प्रो.नीना कपलेश की नियुक्ति को लेकर हंगामा होने की उम्मीद है। मामले में कुछ सिंडीकेट सदस्य पीयू कुलपति के इस फैसले का विरोध कर सकते हैं। 

सिंडीकेट में इन प्रस्तावों पर भी लगेगी मुहर 

PU Syndicate meeting on November 27, these proposals will seal
Panjab University - फोटो : amar ujala
सिंडीकेट में इन प्रस्तावों पर भी लगेगी मुहर 
-सिंडीकेट मीटिंग में गृहसचिव की ओर से पंजाब यूनिवर्सिटी कमेटी अगेंस्ट सेक्सुअल हरेसमेंट( कैश) के मामले में जारी लेटर पर फैसला लिया जाएगा।
-पीयू एमएससी की एक छात्रा द्वारा सीनियर टेक्निशियन के खिलाफ शिकायत के मामले की रिपोर्ट पेश की जाएगी।   
-खालसा यूनिवर्सिटी अमृतसर के कुलपति प्रो.एसएस चहल को बॉटनी विभाग में ऑनरेरी प्रोफेसर नियुक्त करने का प्रस्ताव। 
-पीयू स्थित रीजनल सेंटर होशियारपुर के कुछ स्टूडेंट द्वारा पीयू लॉ डिपार्टमेंट में स्पेशल केस के तहत एक सेमेस्टर की कक्षाएं लगाने की अनुमति। 
-पीयू लैब एंड टेक्निकल स्टॉफ एसोसिएशन के अनुरोध पर मेंबरशिप के तौर पर बिना अनुमति 100 रुपये प्रति महीने वसूलने का मामला। 
-जीसी- 11 कॉलेज को कोएड के प्रस्ताव को मंजूरी। 
-पंजाब यूनिवर्सिटी और जर्मनी की यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू को मंजूरी का प्रस्ताव। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed