{"_id":"58b1d6ec4f1c1b701cb2624e","slug":"pu-syndicate-meeting-hostel-fees-increased-chandigarh-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीयू सिंडीकेट: हजारों स्टूडेंट्स को बड़ा झटका, हॉस्टल की फीस बढ़ाई","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू सिंडीकेट: हजारों स्टूडेंट्स को बड़ा झटका, हॉस्टल की फीस बढ़ाई
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 26 Feb 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
VC Arun Grover On PU
- फोटो : File Photo
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) सिंडीकेट ने शनिवार को पीयू के 19 हॉस्टलों की फीस में इजाफा करने का फैसला लिया है। जानकारी अनुसार फीस में 2 फीसदी तक इजाफा किया गया है। पीयू के इस फैसले का असर करीब 6 हजार हॉस्टलर पर सीधे तौर पर पड़ेगा।
शनिवार को करीब सात घंटे चली सिंडीकेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए। कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में स्पोर्ट्स कोटे के तहत दाखिले 234 स्टूडेंट्स के दाखिले को रद्द करने के फैसले को वापस ले लिया है। बैठक में फैसला लिया गया कि सभी स्पोर्ट्स खिलाड़ी संबंधित कोच को रिपोर्ट करेंगे और वहीं से उन्हें अटेंडेंस का रिकार्ड विभाग में जमा करना होगा।
पीयू से रेगुलर एमफिल करने वाले स्टूडेंट्स को पीएचडी में दाखिले के प्रस्ताव को लेकर सिंडीकेट में फैसला नहीं हो सका। मामले को लेकर कमेटी गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
सिंडीकेट में पीयू कुलपति के खिलाफ एक महिला प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले को लेकर सिंडीकेट की ओर से गठित सात सदस्यों की कमेटी की अप्रूवल का मामला उपराष्ट्रपति और पीयू चांसलर डॉ.हामिद अंसारी के पास भेजा जाएगा । जानकारी अनुसार सिंडीकेट की अगली मीटिंग 20 मार्च को निर्धारित की गई है।

इन प्रस्तावों पर भी सिंडीकेट में हुई चर्चा
फर्जी मेडिकल देने पर 15 हजार जुर्माना
पीयू प्रशासन ने विभागों में फर्जी मेडिकल बिल जमा करने वाले स्टूडेंट्स पर शिकंजा कसने का फैसला लिया है। स्टूडेंट्स को छुट्टी के 5 दिन के भीतर सर्टिफिकेट जमा करना होगा। इसके बाद प्रति दिन 100 रुपये जुर्माना देना होगा। फर्जी मेडिकल देने पर 15 हजार जुर्माना और परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इन प्रस्तावों पर भी सिंडीकेट में हुई चर्चा
-कॉलेजों के नॉन टीचिंग स्टॉफ के बच्चों को सेल्फ फाइनेंस कोर्स की ट्यूशन फीस में 25 फीसदी छूट पर फैसला नहीं हो पाया। मामला डीसीडीसी को भेज दिया।
-पीयू डायरेक्टर पब्लिक रिलेशंस के पद पर छ महीने के लिए रेणू सालवान के नाम को मंजूरी दे दी गई है।
-एक्सटेंशन को लेकर विवादों में चल रहे पीयू इवनिंग विभाग के प्रो.वीके चोपड़ा को तीन दिन के भीतर कमरा खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।
-पीयू सी क्लास कर्मचारियों को 60 के बाद 5 साल की एक्सटेंशन देने के मामले में अगला बजट मिलने पर फैसला होगा। मार्च 2017 तक कर्मचारियों की एक्सटेंशन जारी रहेगी।
सिंडीकेट ने 2017-18 सत्र के लिए 515 करोड़ के बजट को
-पीयू डीन एल्युमनी प्रो.अनिल मोंगा को 1 साल की एक्सटेंशन दे दी गई है।
-पीयू लॉ डिपार्टमेंट लाइब्रेरी की किताबों को बेचने की जगह अब जरुरतमंदों को देने का फैसला लिया है।