{"_id":"5793c13a4f1c1b711bc4bdda","slug":"pu-senate-meeting-fee-hike-fee-revised-punjab-university-pu-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीयू सीनेट की बैठक आज, फीस बढ़ोतरी के विरोध में उतरे छात्र संगठन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू सीनेट की बैठक आज, फीस बढ़ोतरी के विरोध में उतरे छात्र संगठन
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Sun, 24 Jul 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) की रविवार को होने वाली सीनेट बैठक हंगामेदार रहने की आशंका है। 22 जुलाई को पीयू सिंडीकेट द्वारा एग्जामिनेशन फीस में बढ़ोतरी को लेकर सीनेट बैठक में हंगामे के पूरे आसार है। सीनेट की मंजूरी के बाद ही फीस में बढ़ोतरी हो सकेगी।
फीस को लेकर कई सीनेटर सिंडीकेट बैठक में भी विरोध दर्ज करा चुके हैं। आगामी सितंबर माह में होने वाले सीनेट चुनाव से पहले फीस बढ़ोतरी के फैसले को वापस करवाने के लिए कई सीनेटर पूरा जोर लगा देंगे। गौरतलब है कि पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव में ग्रेजुएट कांस्टिटुवेंसी से करीब 15 सीटों पर उम्मीदवारों का चयन होता है। ऐसे में स्टूडेंट वोट को अपने पक्ष में करने के लिए रविवार को होने वाली सीनेट में फीस वृद्धि का कड़ा विरोध होगा।
सीनेट बैठक में कई ओर प्रस्तावों पर भी हंगामा हो सकता है। सीनेट एजेंडे में पीयू के म्यूजिक विभाग में कार्यरत प्रोफेसर नीलम पाल का मामला भी रखा जाएगा। इस मामले में चांसलर की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। ईवनिंग विभाग के प्रो.वीके चोपड़ा की रीइंप्लाइमेंट के मामले में भी जमकर हंगामा होने की संभावना है। पिछली सीनेट और दो सिंडीकेट में प्रो.चोपड़ा को रीइम्प्लाइमेंट देने से इंकार किया जा चुका है। इस मामले में भी वीसी ग्रुप और अशोक गोयल गुट में तकरार होने की उम्मीद है।

फीस बढ़ोतरी के विरोध में उतरे छात्र संगठन, भूख हड़ताल पर बैठे

शुक्रवार को पीयू सिंडीकेट में एग्जामिनेशन फीस बढ़ाने के विरोध में पीयू छात्र संगठनों ने विरोध तेज कर दिया है। इस मुद्दे पर लगभग सभी छात्र संगठन एकजुट हो गए हैं। रविवार सुबह 10 बजे सीनेट बैठक से पहले भी छात्र संगठन फीस बढ़ोतरी का विरोध करेंगे। शनिवार दोपहर एबीवीपी, पुसू, सोपू, इनसो और एनएसयूआई ने विरोध में वीसी दफ्तर के सामने जमकर नारेबाजी की। एबीवीपी और इनसो के नेताओं ने भूख हड़ताल भी शुरू कर दी है। इनसो नेता संजय सांगवान ने कहा कि फीस बढ़ोतरी कर पीयू प्रशासन गरीब विद्यार्थियों के लिे पढ़ाई मुश्किल कर रहा है। फीस बढ़ोतरी का फैसला तुरंत वापिस लिया जाना चाहिए। एबीवीपी छात्र नेता सौरभ कपूर ने कहा कि फीस में पीयू प्रशासन ने मनमाने ढंग से बढ़ोतरी की है। पीयू प्रशासन पहले अपने खर्चों को कम करे।