{"_id":"57d6f3fa4f1c1ba73dd4759a","slug":"pu-senate-elections-voting-bumper-bloom-all-the-faces-eyes-on-results","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीयू सीनेट चुनाव: बम्पर वोटिंग से खिले सभी के चेहरे, रिजल्ट पर निगाहें","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू सीनेट चुनाव: बम्पर वोटिंग से खिले सभी के चेहरे, रिजल्ट पर निगाहें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 12 Sep 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
VC Arun Grover On PU
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीयू सीनेट चुनाव के दूसरे फेज में सोमवार को टेक्निकल कॉलेज के प्रिंसिपल और स्टाफ की 6 सीटों के लिए मतदान हुआ। प्रिंसिपल पदों के लिए 93 और स्टाफ की सीटों के लिए 75 फीसदी मतदान हुआ है। चंडीगढ़ और अन्य राज्यों में मतदान के लिए 28 बूथ बनाए गए थे।
पीयू प्रवक्ता के अनुसार प्रिंसिपल चुनाव क्षेत्र से 93 फीसदी मतदान हुआ है। प्रिंसिपल की 3 सीटों के लिए हुए मतदान में 43 प्रिंसिपल ने मत का प्रयोग किया। इस क्षेत्र के लिए कुल 46 मतदाता थे। उधर, टेक्निकल कॉलेज स्टाफ चुनाव क्षेत्र की तीन सीटों के लिए 75 फीसदी मतदान हुआ। 691 मतदाताओं में से 519 ने अपने मत का अधिकार किया। इन सीटों का परिणाम 14 सितंबर को घोषित किया जाएगा। प्रिंसिपल की तीन सीटों के लिए 5 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। स्टाफ की तीन सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों में कड़ी टक्कर थी।

25 को होगा कड़ा मुकाबला
Panjab University
- फोटो : amar ujala
सीनेट में पीयू टीचिंग स्टाफ की प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की 4 सीटों के लिए 19 सितंबर को मतदान होगा। प्रोफेसर पद की 2 सीटों के लिए 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। प्रोफेसर पद के लिए 243 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर के दो पदों के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में हैं। 506 मतदाता चुनावम में मत का प्रयोग करेंगे। इन पदों के लिए 5 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
पीयू सीनेट में सबसे कड़ा मुकाबला 25 सितंबर को होने वाले ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र की 15 सीटों के लिए होगा। 48 उम्मीदवार इस बार मैदान में हैं। 2012 सीनेट चुनाव में 65 उम्मीदवार मैदान में थे। इस साल 3.21 लाख मतदाता ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र में मत का प्रयोग करेंगे। चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा समेत देशभर के विभिन्न राज्यों में मतदान के लिए 270 मतदान बूथ बनाए गए हैं।