फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU Senate elections, 4 seats for the tremendous turnout, results tomorrow

पीयू सीनेट चुनाव: 4 सीटों के लिए जबरदस्त मतदान, रिजल्ट कल

Tue, 20 Sep 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 20 Sep 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
PU Senate elections, 4 seats for the tremendous turnout, results tomorrow
PU Senate elections - फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट (2016-2020) की प्रोफेसर-असिस्टेंट-एसोसिएट चुनाव क्षेत्र की 4 सीटों के लिए सोमवार को मतदान संपन्न हो गया। पीयू स्थित लॉ ऑडिटोरियम, लुधियाना, होशियारपुर, कोनी और मुक्तसर रीजनल सेंटर में 5 मतदान केंद्र बनाए गए थे। सीनेट में प्रोफेसर कैटेगरी की 2 और असिस्टेंट-एसोसिएट प्रोफेसर की 2 सीटों के लिए नवदीप गोयल-रोनकी राम (पीयू-डीएवी ग्रुप) और अशोक गोयल-केशव मल्होत्रा ग्रुप में जबर्दस्त मुकाबला है।
विज्ञापन


इन सीटों के बीच मुकाबले का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 98 फीसदी प्रोफेसर और 96 फीसदी असिस्टेंट-एसोसिएट प्रोफेसर ने अपने मत का प्रयोग किया है। चंडीगढ़ में बने पीयू लॉ ऑडिटोरियम में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। प्रोफेसर पद पर साइंस एंड इंजीनियरिंग चुनाव क्षेत्र से पूर्व पूटा प्रेसिडेंट प्रो. रजत संधीर को जीत का कड़ा दावेदार माना जा रहा है। मुकाबले में पीयू के प्रो. एसके तोमर चुनाव मैदान में हैं। आर्ट्स एंड कॉमर्स चुनाव क्षेत्र में प्रो. राजेश गिल और पूर्व पूटा प्रेसिडेंट प्रो. अक्षय कुमार के बीच कांटे की टक्कर है। प्रो. कर्मजीत सिंह और प्रो. गुरमीत सिंह ने भी चुनाव मैदान में जीत के लिए दांव खेला है। 
विज्ञापन

कल आएगा रिजल्ट

PU Senate elections, 4 seats for the tremendous turnout, results tomorrow
Panjab University - फोटो : फाइल फोटो
सोमवार को प्रोफेसर और असिस्टेंट-एसोसिएट प्रोफेसर की 4 सीटों के लिए हुए मतदान का रिजल्ट 21 सितंबर को घोषित होगा। जानकारी के अनुसार पीयू में शाम 5 बजे वोटों की गिनती शुरू होगी। 7 बजे तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। उधर सीनेट का सबसे रोमांचक मुकाबला ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र की 15 सीटों के लिए 25 सितंबर को होगा। इस चुनाव में देशभर से करीब 3.22 लाख मतदाता मत का प्रयोग करेंगे। इस मतदान की 3 से 4 दिन तक मतगणना होती है। 

असिस्टेंट-एसोसिएट प्रोफेसर चुनाव क्षेत्र से आर्ट्स एंड कॉमर्स में मौजूदा सीनेट के दो कैंडीडेट्स के बीच कड़ा मुकाबला है। यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस) के डॉ. अजय रंगा और डॉ. दिनेश कुमार शामिल हैं। सोमवार को हुए मतदान में प्रोफेसर के कुल 244 में से 239 ने मत का प्रयोग किया। उधर असिस्टेंट-एसोसिएट के लिए 506 में से 486 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। प्रोफेसर में 98 फीसदी और असिस्टेंट-एसोसिएट प्रोफेसर में 96 फीसदी मतदान हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed