{"_id":"57acc4cc4f1c1b2c45ee51e9","slug":"pu-punjab-university-snake-snake-found-pu-campus-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू कैंपस में चार फीट लंबा सांप देख कर्मचारियों की अटकी सांसें","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू कैंपस में चार फीट लंबा सांप देख कर्मचारियों की अटकी सांसें
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
snake in pu campus
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) कैंपस में वीरवार दोपहर बाद एक सांप ने विद्यार्थियों में हड़कंप मचा दिया। करीब एक घंटे तक करीब चार फीट लंबा सांप इधर उधर घूमता रहा और कर्मचारियों के लिए वहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया। घटना करीब 3:30 बजे की है।
पीयू प्रशासनिक ब्लॉक के बाहर बने ग्राउंड में कुछ कर्मचारी गुजर रहे थे। तभी कर्मचारियों की नजर करीब चार फीट लंबे काले सांप पर पड़ी। सांप को देखकर सभी घबरा गए। देखते ही देखते काफी कर्मचारी इक्कठा हो गए, लेकिन एक घंटे तक सांप इधर से उधर घूमता रहा। सांप को पकड़ने के लिए लोगों ने सपेरे को भी फोन किया।
सांप को काबू करने में पीयू के भी कुछ कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाई, लेकिन सांप अठखेलियां करता रहा। सांप प्रशासनिक ब्लॉक के सामने बने पौंड में गिर गया और जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह पानी निकालने के लिए बने पाइप में घुस गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इस सीजन में पीयू में कई बार पहले भी सांप विभागों और प्रोफेसर के घरों के आसपाल निकल चुका है।