{"_id":"5792790a4f1c1b7a41c4c928","slug":"pu-punjab-university-fee-revised-hike-in-fee-examination-fee-revised-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीयू सिंडीकेट ने फीस बढ़ोतरी पर लगाई मुहर, ढाई लाख स्टूडेंट्स होंगे प्रभावित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू सिंडीकेट ने फीस बढ़ोतरी पर लगाई मुहर, ढाई लाख स्टूडेंट्स होंगे प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Sat, 23 Jul 2016 11:31 AM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी सिंडीकेट ने शुक्रवार को एग्जामिनेशन फीस में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। पीयू और एफिलिएटेड 192 कॉलेजों के करीब 2.50 लाख स्टूडेंट की एग्जामिनेशन फीस में 25 फीसदी तक इजाफा करने का फैसला लिया गया है। नया फीस स्ट्रक्चर आगामी सेमेस्टर सिस्टम से लागू होगा। लेकिन फीस बढ़ोतरी पर अंतिम मुहर 24 जुलाई को पीयू सीनेट में लगेगी। पीयू छात्र संगठनों के कड़े विरोध के बावजूद सिंडीकेट के 15 में से 11 मेंबर ने फीस बढ़ोतरी के प्रस्ताव को सहमति दे दी।
एग्जामिनेशन फीस में 1400 से बढ़ाकर 2500 और 1500 से बढ़ाकर 3000 तक कर दी गई है। जानकारी के अनुसार सिंडीकेट सदस्यों एचएस लक्की, डीपीएस रंधावा, रघुबीर दयाल और हरप्रीत दुआ ने फीस बढ़ोतरी का विरोध किया। कुछ सिंडीकेट सदस्यों ने पीयू कुलपति को अन्य तरीकों से फंड जुटाने का सुझाव भी दिया। पीयू की 31 जुलाई को होने वाली सिंडीकेट बैठक में बचे हुए मुद्दों पर चर्चा होगी।
ट्यूशन फीस भी बढ़ाने का था प्रस्ताव
शुक्रवार शाम पीयू सिंडीकेट में पीयू की आय बढ़ाने के लिए गठित थिंक टैंक द्वारा प्रस्तावित एग्जामिनेशन और ट्यूशन फीस में 20 से 25 फीसदी तक इजाफे के प्रस्ताव को रखा गया। लेकिन अधिकतर मेंबर ने एक साथ दोनों तरह की फीस बढ़ाने का विरोध किया। बाद में कुलपति द्वारा आर्थिक तंगी का हवाला देने पर सिंडीकेट मेंबर ने इस साल सिर्फ एग्जामिनेशन फीस बढ़ाने को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
पीजी कोर्स की फीस में भी बढ़ोतरी
सिंडीकेट बैठक में पीजी कोर्स में भी एग्जामिनेशन फीस में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। जानकारी अनुसार पीजी कोर्स में सेमेस्टर सिस्टम के तहत एमए, एमएससी(आनर्स) इकोनॉमिक्स में फाइव ईयर इंटीग्रेटेड कोर्स, पीजी डिप्लोमा, एमकॉम, एमसीए जैसे कोर्स की फीस को 1400-2530 से बढ़ाकर 2500 कर दिया गया है। मास्टर डिग्री पर विभिन्न प्रोजेक्ट रिपोर्ट और प्रोजेक्ट प्रैक्टिकल की फीस को 880 से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है।
बीपीएड,एमएड,एमएससी(आनर्स) मास्टर इन ह्यूमन राइट्स,एमए इन सोशल वर्क,एमएससी फैशन डिजाइनिंग जैसे कोर्स की फीस को 1500-200 से बढ़ाकर 3000 कर दिया गया है। एमफिल कोर्स इन डिफेंस स्टडी, मास्टर इन मास मीडिया की फीस 2000-3850 से बढ़ाकर 4000 कर दी गई है। एमए, एमकॉम, एमएससी एनुअल सिस्टम के तहत एग्जामिनेशन फीस 1400-2400 से बढ़ाकर 2500 कर दी गई है।
5 लाख से कम आय पर मिलेगी स्टूडेंट को राहत
पीयू सिंडीकेट ने एग्जामिनेशन फीस में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। लेकिन 5 लाख से कम आय वाले स्टूडेंट को राहत भी दी है। इन स्टूडेंट को फीस में छूट दी जाएगी। इसके लिए 5 से 6 करोड़ का बजट रखा गया है। पीयू की आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए पीयू टीचर्स,एल्युमनी,सीनेटर द्वारा भी फंड जुटाने का प्रपोजल तैयार किया जाएगा।

सिंडीकेट बैठक से पहले छात्र संगठनों ने जमकर किया बवाल
पंजाब यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन करते छात्र
- फोटो : file photo
सिंडीकेट बैठक से पहले छात्र संगठनों ने जमकर किया बवाल
पंजाब यूनिवर्सिटी सिंडीकेट बैठक में फीस बढ़ोतरी का पीयू के कई छात्र संगठनों ने जमकर विरोध किया। शुक्रवार शाम 5 बजे पीयू प्रशासनिक ब्लॉक में सिंडीकेट बैठक से पहले एनएसयूआई, एबीवीपी, पुसू और सोई ने जमकर नारेबाजी की। कई छात्रों ने बैरिकेड्स को पार कर अंदर जाने की कोशिश भी की। कई बार पुलिस और छात्र नेताओं के बीच जमकर बहस हुई।
द्यार्थियों ने सिंडीकेट सदस्यों को फीस बढ़ोतरी नहीं करने को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। पीयू प्रशासन ने विरोध को देखते हुए पहले ही पुलिस और भारी संख्या में पीयू सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए थे। उधर, देर शाम तक छात्र संगठन एग्जामिनेशन फीस के विरोध में धरने पर बैठ गए। एबीवीपी छात्र नेेता हरमनजोत सिंह गिल और एनएसयूआई छात्र नेता मनोज लुबाना ने कहा कि पीयू सिंडीकेट द्वारा फीस बढ़ोतरी का फैसला बिल्कुल गलत है।

सिंडीकेट में एग्जामिनेशन फीस में इस प्रकार बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
- फोटो : डेमो फोटो
35 करोड़ का घाटा पूरा करने का लक्ष्य
सिंडीकेट के फैसले से पीयू में पढ़ रहे गरीब विद्यार्थियों पर मार पड़ेगी। उधर, पीयू ने फीस बढ़ोतरी से करीब 35 करोड़ के घाटे को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। गौरतलब है कि पंजाब यूनिवर्सिटी ने हॉस्टल फीस बढ़ाने का पहले ही फैसला ले लिया है।
अंडर ग्रेजुएट कोर्स (सेमेस्टर सिस्टम)
कोर्स का नाम मौजूदा फीस (रुपये में) प्रस्तावित फीस (रुपये में)
बीपीएड 300-500 500
इंट्रोडक्शन टू कंप्यूटर साइंस 500-700 1000
शास्त्री बीए(बिना प्रेक्टिकल) 1000-1500 1500
बीएससी हॉस्पिटेलिटी 2970 3000
एंड होटल मैनेजमेंट
बीएसी फैशन डिजाईनिंग 2970 3000
बैचलर इन फैशन एंड लाइफ सांइस 3850 4000
बीए, बीए-ऑनर्स , बीकॉम 1300-2400 2500
बीकॉम ऑनर्स , बीसीए , बीपीएड , बीएड 1300-2400 2500 (एनुअल सिस्टम)