{"_id":"575f0cb44f1c1bc54d11bc57","slug":"pu-phd-entrance-examination-on-24-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू ने घोषित की पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट की तारीख, जानिए कब?","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू ने घोषित की पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट की तारीख, जानिए कब?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 14 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के विभिन्न विभागों में 2016 सत्र में एमफिल और पीएचडी कोर्स में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। एमफिल और पीएचडी के लिए 24 जुलाई को एंट्रेंस टेस्ट आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
पीयू से मिली जानकारी के अनुसार एंट्रेंस देने के इच्छुक स्टूडेंट 4 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 7 जुलाई तक एसबीआई ब्रांच में फीस जमा करनी होगी। 10 जुलाई को वेबसाइट पर फोटो, सिग्नेचर और अन्य जानकारी अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
स्टूडेंट 16 जुलाई को वेबसाइट से एडमिट कार्ड अपलोड कर सकते हैं। परीक्षा दो चरणों में सुबह 10 से 11 और 11.30 से 1.30 बजे तक होगा। परीक्षा का पैटर्न यूजीसी नेट पर आधारित होगा।
विज्ञापन