{"_id":"575f0c0f4f1c1b1b1e11bad3","slug":"pu-last-date-of-application-for-bcom-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"PU: बीकॉम में दाखिले के लिए आज आवेदन का आखिरी मौका","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
PU: बीकॉम में दाखिले के लिए आज आवेदन का आखिरी मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 14 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
एडमिशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) स्थित ईवनिंग डिपार्टमेंट और शहर के 11 कॉलेजों में बीकॉम की 2380 सीटों पर दाखिले के लिए मंगलवार ऑनलाइन आवेदन करने का अंतिम दिन है। सोमवार तक 8400 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया है।
विज्ञापन
बीकॉम सेंट्रलाइज्ड एडमिशन के चीफ कोआर्डिनेटर और यूबीएस प्रोफेसर संजय कौशिक ने बताया कि मंगलवार तक ही ऑनलाइन आवेदन स्वीकार होंगे। स्टूडेंट पीयू वेबसाइट http://bcomadmissions.puchd.ac.in. पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रो. कौशिक के अनुसार 11 कॉलेज में 2310 और पीयू ईवनिंग विभाग में 70 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। बीकॉम के लिए 7389 ने ऑनलाइन आवेदन के बाद प्रिंट लिए हैं। उन्होंने बताया कि 14 जून के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं होगा। ऑनलाइन करने के बाद 16 जून तक एसबीएई ब्रांच में फीस जमा करनी होगी। आवेदन फार्म का प्रिंट और फीस की रसीद और सभी जरूरी प्रमाण पत्र के साथ 20 जून तक यूबीएस विभाग ब्लॉक नंबर-3 के कमरा नंबर 5 में जमा करना होगा।
विज्ञापन
आगामी सत्र से सेक्टर-11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज (जीसी-11) की 140 बीकॉम सीटों पर लड़कियों को भी बराबर का मौका मिलेगा। उधर, सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज में बीकॉम की 350 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। शहर के कॉलेजों में 85 फीसदी सीटें चंडीगढ़ से 12वीं पास करने वालों के लिए रिजर्व होंगी, लेकिन पीयू के ईवनिंग विभाग में सभी सीटें ओपन होंगी।
बीकॉम दाखिले को लेकर हेल्पलाइन से ले जानकारी
पीयू और कॉलेजों में बीकॉम प्रथम वर्ष में बीकॉम की 2380 सीटों के लिए ट्राइसिटी ही नहीं दूसरे राज्यों से भी काफी आवेदन आ रहे हैं। प्रो. संजय कौशिक ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर 9517450667 पर दाखिले को लेकर स्टूडेंट की काफी फोन कॉल्स आ रही हैं। स्टूडेंट सुबह 10 से शाम पांच बजे तक हेल्पलाइन पर फोन कर सकते हैं। स्टूडेंट bcomadmissionspu.ac.in से भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।