पीयू ने जारी किया डिग्री मेले का शेड्यूल, यहां करें संपर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी में आगामी 18 और 19 जनवरी को डिग्री मेला आयोजित किया जाएगा है। पीयू के विभिन्न विभागों में 1960 के बाद की रखी पुरानी डिग्री संबंधित स्टूडेंट को दी जाएंगी।
पीयू ने करीब 30 हजार पुरानी डिग्री का रिकार्ड पीयू वेबसाइट www.pu.ac.in.पर अपलोड कर दिया है। पीयू ने डिग्री मेले के लिए हेल्पलाइन नंबर 8968996281 भी जारी कर दिया है।
स्टूडेंट सुबह 10 से शाम 4 बजे तक डिग्री संबंधी जानकारी ले सकते हैं। स्टूडेंट पीयू अधिकारियों से ईमेल arcert@pu.ac.in से भी संपर्क कर सकते हैं।
पुरानी डिग्री पीयू वेबसाइट पर भी अपलोड की गई
पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन ब्रांच ने शुक्रवार को डिग्री मेले संबंधी पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। जानकारी अनुसार 18 जनवरी को पीयू के एग्जामिनेशन हॉल (पीयू लाइब्रेरी के साथ) में प्राइवेट कैंडीडेट और पत्राचार से पढ़ाई करने वालों को डिग्री दी जाएगी।
19 जनवरी को पीयू के विभिन्न डिपार्टमेंट से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट अपनी डिग्री हासिल कर सकेंगे। डिग्री मेला सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक चलेगा।
पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन(सीओई) प्रो.परविंदर सिंह के अनुसार स्टूडेंट्स को डिटेल मार्क्सशीट,आईडी प्रूफ और पर्यावरण विषय के पास किए हुए पेपर का प्रूफ दिखाना होगा।
उन्होंने बताया कि पर्यावरण विषय के ऑप्शनल पेपर में पास होने पर ही डिग्री दी जाएगी। 1997 से 2000 तक अंडर ग्रेजुएट स्तर पर सात लेक्चर की अटेंडेंस या 2001 के बाद पर्यावरण का पेपर पास होना चाहिए। जिन स्टूडेंट्स ने किसी पेपर में इम्प्रूवमेंट की थी, वह भी पुरानी डिग्री देकर नई डिग्री हासिल कर सकेंगे।