फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU Elections, Hi-tech promotion, use of social sites to ask for votes

पीयू चुनाव: हाईटेक हुआ प्रचार, वोट मांगने के लिए सोशल साइट्स का इस्तेमाल

Mon, 04 Sep 2017 09:26 AM IST
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 04 Sep 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
PU Elections, Hi-tech promotion, use of social sites to ask for votes
PU Elections 2017 - फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी और नौ कॉलेजों में होने वाले छात्र संघ चुनावों में चुनाव प्रचार के लिए अब सोशल साइट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। विभिन्न संगठनों के नेता फेसबुक, व्हाट्सअप सहित अन्य माध्यमों का प्रयोग वोट मांगने के लिए कर रहे हैं। 
विज्ञापन


 पीयू और नौ उससे संबंधित कॉलेजों के छात्र संघ चुनाव के चुनाव सात सितंबर को होंगे। चुनाव तक शहर के कॉलेजों के सामने धारा-144 लगा दी गई है। इस कारण छात्र संगठन चुनाव प्रचार के लिए पोस्टर और बैनर का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


अब छात्र संगठनों ने वोट जुटाने के लिए सोशल साइट्स फेसबुक, व्हाट्सअप और ट्विटर का इस्तेमाल कर रहे हैं। पीयू और उससे संबंधित कॉलेजों में एबीवीपी, सोपू, पूसू, सोई और एसएफएस सहित 20 से अधिक पार्टियां अपने गठबंधन और छात्रों की सुविधा दिए जाने के वादे कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये किए जा रहे हैं वादे 

PU Elections, Hi-tech promotion, use of social sites to ask for votes
PU Elections 2017
ये किए जा रहे हैं वादे 
इनसो पार्टी के फेसबुक पेज पर डीएवी कॉलेज के प्रधान पद के उम्मीदवार राहुल सांगवान के पक्ष में छात्राएं वोट मांग रही हैं। ग्रुप की ओर से वोट, सपोर्ट इलेक्ट इनसो के नारे तो लिखे ही हैं। वहीं स्टूडेंट्स अपने शरीर पर स्टिकर चिपकाकर वोट मांग रहे हैं।

वहीं इसमें सपोर्टर कमेंट कर पार्टी प्रेसीडेंट का उत्साह बढ़ा रहे है। वहीं व्हाट्सअप ग्रुप की ओर से एसएफएस की ओर से मैनिफेस्टो जारी किया गया है। इसमें कई वादे किए गए हैं। 24 घंटे गर्ल्स हॉस्टल में इंट्री, दुकानों की टेंडरिंग ऑनलाइन करने, पीयू और उससे संबंधित कॉलेजों में व्यवस्था दुरुस्त करने संबंधी वादे शामिल हैं। विद्यार्थियों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए सभी दलों ने ऐसा ही माहौल बनाया है।

यह मैसेज पार्टियों की ओर से हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स और कई ग्रुपों में डालकर वोटरों को अपनी ओर आकर्षित किया जा रहा है। वहीं एबीवीपी की ओर से स्लाइड शो के माध्यम से बनाया गया फोटो प्रचार के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। पीयू में सोई संगठन की ओर से वीडियो डालकर लिंग समानता की बात पर जोर दिया जा रहा है। वहीं कॉलेजों में वाई फाई सहित अन्य सुविधाओं से लैस किए जाने की बात भी कही जा रही है। इसके अलावा सभी पार्टियों ने नए वोटरों को लुभाने का पूरा प्रयास किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed