फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU Elections 2017, Polling starts from 9:30am

पीयू चुनाव: वोटिंग शुरू, कैंपस में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ये है पूरा शेड्यूल

Thu, 07 Sep 2017 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 07 Sep 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
PU Elections 2017, Polling starts from 9:30am
PU Elections 2017 - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के नौ कॉलेजों और पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनने के लिए वोट डाले जा रहे हैं। सुबह साढ़े नौ बजे से ही वोट डलने शुरू हो गए और दोपहर को गिनती शुरू होगी। चुनाव कमेटी के मुताबिक शाम तक सभी नतीजे आ जाएंगे। शहर के कॉलेजों में जहां 31 हजार से ज्यादा वोटर हैं, वहीं पीयू में 15 हजार से ज्यादा वोट हैं। हालांकि  मतदान 60 फीसदी के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन


पीयू और शहर का माहौल शांत रहे, इसकेलिए पूरे शहर में नाकाबंदी कर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एसएसपी की निगरानी में डीएसपी और इंस्पेक्टर रैंक केअधिकारी अलग-अलग प्वाइंटस पर तैनात रहेंगे। वहीं पीयू और कॉलेजों का अपना सिक्योरिटी स्टाफ भी है, जो सुरक्षा में लगा है।
विज्ञापन


पिछले चुनावों केमुकाबले इस बार माहौल भी थोड़ा अलग है और पुलिस, पुलिस पीयू प्रबंधन ने भी सख्ती अपनाई है। माहौल गाड़ियों और बाइक की रैली से खराब होता था, उसे पीयू कैंपस में बैन कर दिया गया। हालांकि कॉलेजों केआसपास सड़कों पर गाड़ियां घूमती रहीं। वहीं सख्ती दिखाते हुए निजी कॉलेजों ने इस बार परिसर में चुनावी रैलियां नहीं करने दीं। अभी तक माहौल शांत रहा, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों असली परीक्षा वीरवार को है, जब वोटिंग और जीत केबाद हुजूम जुटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed