फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU: direct online admission in PG course, website launched by VC

पीजी कोर्स में सीधे ऑनलाइन दाखिला, कुलपति ने लांच की वेबसाइट

Thu, 02 Jun 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 02 Jun 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
PU: direct online admission in PG course, website launched by VC
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस - फोटो : file photo

पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) के विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में सीधे ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पीयू ने स्टूडेंट की सुविधा के लिए इस सत्र से 27 विभागों के 32 पीजी कोर्स में दाखिले के लिए बुधवार को ऑनलाइन दाखिले के लिए वेबसाइट सेवा शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर ने बुधवार दोपहर बाद ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट http://pgadmissions.puchd.ac.in/ का उद्घाटन किया। पीयू के कंप्यूटर साइंस सेंटर की ओर से वेबसाइट तैयार की गई है। विभिन्न कोर्स में दाखिले के लिए स्टूडेंट वेबसाइट http://admissions.puchd.ac.in/handbookofinformation.php से हेल्पबुक भी अपलोड कर सकते हैं। जिन स्टूडेंट ने पीयू के मई-जून में हुए एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन किया था, उन्हें भी 30 जून तक संबंधित विभाग में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।   
विज्ञापन


नौकरी के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन प्रो.अरुण ग्रोवर ने बताया की पीयू की विभिन्न नॉन टीचिंग और टीचिंग पोस्ट भरने के लिए भविष्य में सिर्फ ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। वीसी के अनुसार आवेदन फार्म से काफी कागज की बर्बादी होती है। भविष्य में विभिन्न एक्सपर्ट को स्काईप  से जोड़कर भर्ती की जा सकेगी। पीयू ने पीएचडी सिनोपसिस प्रजेंटेशन के लिए स्काईप को मंजूरी दे दी है। जिससे विदेश में बैठे स्टूडेंट प्रजेंटेशन दे सकेंगे। कुलपति ने कंप्यूटर सेंटर को 25 आईपेड खरीदने और अन्य हाईटेक उपकरण शुरू करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कंप्यूटर सेंटर पर बना हेल्पडेस्क पीयू ने पहली बार पीजी कोर्स में ऑनलाइन आवेदन शुरू किया है। स्टूडेंट की दिक्कतों को देखते हुए कंप्यूटर सेंटर में हेल्पडेस्क तैयार किया गया है। यहां पर आवेदन फार्म भरने के लिए 50 कंप्यूटर रिजर्व रखे गए हैं। किसी भी तरह की दिक्कत आने पर स्टूडेंट कंप्यूटर सेंटर में संपर्क कर सकता है। 
 
पीजी कोर्स में दाखिले की जरुरी जानकारी 
- पीयू वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन शुरू 
-30 जून आवेदन की अंतिम तिथि 
-एसबीआई ब्रांच में 2 जुलाई तक फीस जमा करनी होगी 
-5 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करनी होगी 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed