{"_id":"586e95e54f1c1bdd69159e79","slug":"pu-correspondence-course-fees-will-increase-from-next-season","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीयू का आर्थिक बोझ उठाएंगे USOL के स्टूडेंट्स, जानिए कैसे?","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू का आर्थिक बोझ उठाएंगे USOL के स्टूडेंट्स, जानिए कैसे?
सुमित सिंह श्योराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 06 Jan 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
Panjab University
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के 78 विभागों, सेंटर और इंस्टीट्यूट में अगले सत्र से फीस बढ़ोतरी तय है। कई कोर्स की फीस 8 से 10 गुणा तक बढ़ेगी। आर्थिक तंगी में चल रही पीयू ने अगले सत्र से यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (यूसोल) कोर्स की फीस बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पीयू पत्राचार विभाग से पीयू प्रशासन को हर साल फीस के तौर पर करीब 18 से 20 करोड़ की कमाई होती है। इसे 30 से 40 करोड़ तक बढ़ाने का टारगेट रखा गया है। पत्राचार कोर्स की काफी समय से फीस में बड़े स्तर पर बढ़ोतरी नहीं हुई है। पीयू की 17 दिसंबर को हुई सीनेट बैठक में पत्राचार कोर्स की फीस बढ़ाने पर बहस हो चुकी है। जिसका कुछ सीनेटर ने समर्थन किया था। फीस बढ़ोतरी कि संबंध में पीयू के फाइनेंस डिपार्टमेंट से रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है।
गौरतलब है कि पीयू पत्राचार विभाग से हर साल 20 से 22 हजार स्टूडेंट दाखिले लेते हैं। देश की टॉप यूनिवर्सिटी में शामिल होने के बाद पीयू में पत्राचार विभाग में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। पीयू की पिछले सीनेट में भी कई सीनेटर ने पत्राचार कोर्स की फीस बढ़ोतरी करने का सुझाव दिया था। इस पर पीयू कुलपति ने संबंधित विभाग से रिपोर्ट लेने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए थे। पत्राचार में इनरोलमेंट बढ़ाने के लिए पीयू प्रशासन नए सिरे से तैयारी कर रहा है। अगले सत्र में दाखिले के लिए काफी समय पहले ही पत्राचार विभाग में दाखिले की सुविधा दी जाएगी। पीयू प्रशासन देश के सभी हिस्सों से स्टूडेंट को इनरोल करने के लिए बड़े स्तर पर डिजिटल और अखबारों के माध्यम से प्रचार करेगा।

ऑनलाइन मिलेंगे सभी कोर्स के नोट्स
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़।
- फोटो : डेमो फोटो
ऑनलाइन मिलेंगे सभी कोर्स के नोट्स
पीयू के पत्राचार विभाग में 20 से अधिक ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स की पढ़ाई कराई जाती है। पीयू प्रशासन ने दूर दराज से दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए ऑनलाइन नोट्स और ई कंटेंट तैयार करने पर काम शुरू कर दिया है। यूसोल वेबसाइट पर भविष्य में सभी कक्षाओं के नोट्स ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। पहले नोट्स लेने के लिए दाखिले के बाद काफी दिनों तक इंतजार करना पड़ता था। दूर दराज के स्टूडेंट को समय पर नोट्स नहीं मिल पाते थे। विभाग की ओर से अनुभवी प्रोफेसर के लेक्चर को वीडियो के माध्यम से भी तैयार किया जाएगा।
कई यूनिवर्सिटी में सामान्य और एससी कैटेगरी के स्टूडेंट्स को भी प्राइवेट कैंडीडेट के तौर पर डिग्री का लाभ दिया जाता है। पीयू कुलपति से यूसोल में यह सुविधा देने की मांग की गई है। जल्द ही प्रस्ताव अप्रूवल के लिए भेजा जाएगा।
संदीप कुमार, सीनेटर पंजाब यूनिवर्सिटी
पत्राचार विभाग में अधिकतर कामकाजी या गरीब परिवार के स्टूडेंट दाखिला लेते हैं। इनमें भी लड़कियों की संख्या अधिक होती है। पीयू प्रशासन को अन्य स्रोत से फंड जुटाना चाहिए। फीस बढ़ोतरी का बोझ स्टूडेंट पर नहीं पड़ना चाहिए।
आशिक मोहम्मद, सेक्रेटरी पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल