फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU CET Exam today, 17 thousand students will be appear

पीयू सीईटी परीक्षा आज, 17 हजार विद्यार्थी होंगे शामिल

Wed, 01 Jun 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 01 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
PU CET Exam today, 17 thousand students will be appear
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस - फोटो : file photo

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) की ओर से अंडर ग्रेजुएट कोर्स (यूजी) में दाखिले के लिए बुधवार (एक जून) को कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (यूजी) का आयोजन किया जा रहा है। पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह के अनुसार विभिन्न संकायों में दाखिले के लिए होने वाली सीईटी में करीब 17 हजार स्टूडेंट शामिल होंगे। पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस और शहर के विभिन्न कॉलेजों में परीक्षा के लिए 50 सेंटर बनाए गए हैं।्र

विज्ञापन


प्रो. परविंदर के अनुसार परीक्षा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई। उन्होंने बताया कि परीक्षा सही तरीके से कराने के लिए इस साल कई व्यवस्थाएं की गई हैं। विद्यार्थियों की जानकारी के लिए रूट मैप जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि पीयू के सेंटर नंबर-1, 2, 3, 4, 5 और 15 में एंट्री के लिए गेट नंबर-1 (पीजीआई) के सामने से एंट्री मिलेगी।
विज्ञापन


उधर, सेंटर नंबर-7, 10, 11, 12, 13 और 14 के लिए गेट नंबर-2 (सेक्टर-15 के सामने) से एंट्री होगी। सेंटर नंबर-6, 8 और 9 के लिए पीयू के गेट नंबर-3 (धनास रोड) से एंट्री होगी। सेंटर नंबर-16, 17, 18 और 19 पीयू साउथ कैंपस सेक्टर-25 में बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एग्जाम देने वाले स्टूडेंट के लिए जरूरी हिदायतें 
- परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचे। 
- एडमिट कार्ड के बिना एंट्री नहीं दी जाएगी। 
- पेपर में नेगेटिव मार्किंग होगी, गलत उत्तर देने पर .25 फीसदी अंक कटेंगे। 
- परीक्षा केंद्र में सिर्फ काला या नीला जैल पैन ले जाने की अनुमति।
- परीक्षा की वीडियोग्राफी की जाएगी। 
- समय पूरा होने के बाद ही हॉल से बाहर जाने दिया जाएगा। 
- मोबाइल और अन्य उपकरण एग्जाम सेंटर में ले जाने पर रोक। 
- पेरेंट्स के बैठने के लिए कैंटीन और ऑडिटोरियम में व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed