फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU campus, students union, of the former president, Diwanshu, entry ban in pu

छात्र नेता दिवांशू की पीयू कैंपस में एंट्री पर रोक, गाली-गलौच का आरोप

Thu, 20 Oct 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 20 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
PU campus, students union, of the former president, Diwanshu, entry ban in pu
Panjab University - फोटो : amar ujala
पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्टूडेंट काउंसिल के पूर्व प्रेसिडेंट दिवांशू बुद्दिराजा की कैंपस में एंट्री पर रोक लगा दी है। साथ ही उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत देने के भी निर्देश जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार शाम करीब 5 बजे एनएसयूआई के समर्थन से पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल में प्रेसिडेंट चुने जा चुके दिवांशू की सिक्योरिटी गार्ड से कहासुनी हो गई।  पीयू प्रशासनिक ब्लॉक के बाहर गाड़ी की एंट्री को लेकर पूरा विवाद हुआ। मामले में दिवांशू के खिलाफ सिक्योरिटी गार्ड ने चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर और रजिस्ट्रार को को लिखित शिकायत दी है। दिवांशू पर जबर्दस्ती गाड़ी को नो एंट्री एरिया में लाने का आरोप है। 
विज्ञापन


चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर डॉ.जितेंद्र ग्रोवर ने घटना के बाद मामले की रिपोर्ट पीयू रजिस्ट्रार कर्नल जीएस चड्ढा को दी। सिक्योरिटी गार्ड के साथ गाली गलौच के बाद दिवांशु की पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में एंट्री बंद करने के बारे में भी चीफ सिक्योरिटी ऑफिस ने लिख दिया। साथ ही रजिस्ट्रार ने दिवांशु के खिलाफ शुक्रवार सुबह पुलिस में शिकायत दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं। डॉ.जितेंद्र के अनुसार मामले की शिकायत अनुशासनात्मक कमेटी के पास भी भेजी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर इस मामले में दिवांशू ने कहा कि उनपर लगाए गए आरोप पूरी तरह गलत है। दिवांशु के अनुसार उसने सिक्योरिटी गार्ड को सिर्फ बेरिकेट्स हटाने के लिए कहा था। पूरे मामले को जानबूझ कर तूल दिया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed