फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pu asked number of seats in BCom from college

पीयू ने कॉलेजों से मांगी बीकॉम सीटों की लिखित जानकारी

Sat, 04 Jun 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 04 Jun 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
pu asked number of seats in BCom from college
स्‍टूूडेंट्स - फोटो : amar ujala

पंजाब यूनिवर्सिटी और शहर के 11 कॉलेजों में बीकॉम की 2310 सीटों के लिए वीरवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए है।  बीकॉम एडमिशन कोआर्डिनेटर प्रो.संजय कौशिक ने सभी कॉलेजों से लिखित में बीकॉम की सही सीटों की जानकारी देने को कहा है।

विज्ञापन


पीयू स्थित यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल(यूबीएस) को बीकॉम की सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वीरवार  बीकॉम वेबसाइट पर सीटों की सही जानकारी नहीं दी गई। पीयू ने वेबसाइट पर डीएवी कॉलेेज-10 में बीकॉम की 280 सीटें दिखाई हैं, जबकि कॉलेज को 350 सीटें अलॉट हैं। प्रिंसिपल डॉ.बीसी जोसन ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार पीयू को इस संबंध में जानकारी दे दी है।
विज्ञापन


उधर इस साल से कोएड हो चुके गवर्नमेटं कॉलेज-11 में बीकॉम की 140 सीटों को सिर्फ लड़कों के लिए वेबसाइट पर दर्शाया गया है। जीसी-11 प्रिंसिपल प्रोफेसर जेके सहगल ने बताया कि शुक्रवार को इस संबंध में पीयू को चिट्ठी भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि बीकॉम की 140 सीटों पर लड़के और लड़कियों को मेरिट के आधार पर दाखिला मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रो.संजय कौशिक, सेंट्रलाइज्ड काउंसिल के चीफ को-आर्डिनेटर ने बताया कि डीएवी से लिखित में चिट्ठी मिलने के बाद बीकॉम की सीटों की जानकारी को वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed