फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU 10 times increase in tuition fees, preparation of suspense on many topics

पीयू मे फीस 10 गुणा तक बढ़ाने की तैयारी, कई विषय हो सकते हैं बंद

Fri, 23 Dec 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 23 Dec 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
PU 10 times increase in tuition fees, preparation of suspense on many topics
Panjab University - फोटो : amar ujala

यूजीसी और केंद्र सरकार से ग्रांट नहीं मिलने की मार अब पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स पर पड़ने वाली है। पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अगले सत्र से सभी कोर्स की ट्यूशन फीस बढ़ाने की तैयारी कर ली है। 

विज्ञापन


एमबीए की फीस 10 गुणा से अधिक बढ़ाने का प्रस्ताव है जबकि कई विषयों की 50 से 100 फीसदी और कई विभागों की ट्यूशन फीस 4 से 5 गुणा तक इजाफा होगा। पीयू के फाइनेंस विभाग की ओर से तैयार नए फीस स्ट्रक्चर के तहत एमबीए कोर्स की फीस 9400 रुपये बढ़ाकर एक लाख कर दी गई है।
विज्ञापन


एलएलबी (तीन वर्षीय) कोर्स की ट्यूशन फीस 4 हजार से 25 हो जाएगी। जानकारी अनुसार बढ़ी हुई फीस नए सत्र में पहली बार आने वाले स्टूडेंट्स पर लागू होगी। अन्य कक्षाओं की फीस में 5 से 10 फीसदी बढ़ोतरी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में यूजीसी द्वारा अतिरिक्त ग्रांट जारी नहीं करने और पीयू को अपने स्तर पर फंड जुटाने की रिपोर्ट के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आय बढ़ाने के लिए ट्यूशन फीस में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। 

पीयू के कई कई कोर्स हो सकते हैं बंद 

PU 10 times increase in tuition fees, preparation of suspense on many topics
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़। - फोटो : डेमो फोटो

वीरवार दोपहर बाद कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर की अध्यक्षता में फीस बढ़ोतरी के मसले पर महत्वपूर्ण मीटिंग बुलाई गई। डीयूआई, एफडीए, स्टूडेंट काउंसिल के प्रधान निशांत कौशल,सेक्रेटरी आशिक मोहम्मद और बोर्ड ऑफ फाइनेंस के मेंबर और बीजेपी नेता संजय टंडन भी मीटिंग में मौजूद थे। 


करीब दो घंटे चली मीटिंग में स्टूडेंट्स काउंसिल नेताओं ने फीस बढ़ोतरी को लेकर सवाल उठाए। लेकिन कुलपति ने कहा कि ऐसा नहीं करने पर आर्थिक स्थिति और बिगड़ जाएगी।

 पीयू प्रशासन फीस बढ़ोतरी से करीब 50 करोड़ की अतिरिक्त आय का अनुमान लगा रहा है। सूत्रों के अनुसार कैंपस कोर्स की फीस बढ़ोतरी के बाद पीयू प्रशासन एफिलिएटेड 192 कॉलेज और पत्राचार विभाग के करीब 3 लाख स्टूडेंट्स की फीस में भी बढ़ोतरी कर सकता है। 

7 जनवरी तक मांगी रिपोर्ट 
फीस बढ़ोतरी का फैसला अगली सिंडीकेट और फिर सीनेट में जाएगा। लेकिन इस मामले में स्टूडेंट्स की सहमति के लिए एक हाईपावर कमेेटी गठित की जाएगी। 

कुलपति ने मामले पर पीयू स्टूडेंट काउंसिल को 7 जनवरी 2017 तक रिपोर्ट देने को कहा है। उधर, पीयू के इस फैसले के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन शुरू होना तय माना जा रहा है। स्टूडेंट फॉर सोसाइटी(एसएफएस) पहले ही फीस बढ़ोतरी मामले को लेकर सड़कों पर उतर चुकी है। नए फैसले से बवाल हो सकता है। 

पीयू के कई कई कोर्स हो सकते हैं बंद 
बैठक में पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में कम रुझान और बोझ बन रहे कुछ कोर्स को बंद करने पर भी चर्चा हुई। इस संबंध में कुलपति ने एक कमेटी गठित कर एक महीने के भीतर रिपोर्ट मांगी है। मीटिंग में सभी विभागों से अतिरिक्त कर्मचारियों की छंटनी कर उनकी जानकारी देने को कहा गया है। सभी विभागों को वित्तीय खर्च कम करने के भी निर्देश जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed