फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Protest in punjab university, employees got angary

रैली के दौरान रजिस्ट्रार ने गेट पर लगवाया ताला, कर्मचारियों ने हंगामा किया

Fri, 03 Feb 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 03 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Protest in punjab university, employees got angary
PU Protest - फोटो : File Photo
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) प्रशासनिक ब्लॉक के बाहर शुक्रवार सुबह कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। पीयू में कार्यरत 400 से अधिक कर्मचारियों ने  गेट बंद किए जाने के विरोध में रजिस्ट्रार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामला बिगड़ता देख करीब 20 मिनट बाद कर्मचारियों को बिल्ंिडग के अंदर एंट्री दे दी गई। लेकिन रजिस्ट्रार द्वारा रैली में शामिल कर्मचारियों की जानकारी मांगे जाने के बाद विवाद फिर से बढ़ गया।  
विज्ञापन


आगामी 7 फरवरी को पंजाब यूनिवर्सिटी नॉन टीचिंग स्टॉफ एसोसिएशन(पुसा) की 2017-18 सत्र के लिए नई कार्यकारणी का चुनाव होना है। चुनाव मैदान में प्रधान पद के उम्मीदवार रविंद्र त्रिखा की ओर से 8.45 बजे कर्मचारियों को संबोधित करने के लिए रैली आयोजित की गई। करीब 9.30 बजे प्रशासनिक ब्लॉक के सामने भारी संख्या में कर्मचारी एकत्र हो गए। रजिस्ट्रार ने कर्मचारियों को तुरंत काम पर जाने के निर्देश दिए। रैली लंबी होती देख रजिस्ट्रार ने 10.20 बजे प्रशासनिक ब्लॉक के मुख्य गेट पर ताला लगवा दिया। 
विज्ञापन


रजिस्ट्रार के इस फैसले से नाराज कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। काफी देर नारेबाजी के बाद ताला खोल दिया गया। लेकिन रजिस्ट्रार की तरफ से रैली में शामिल कर्मचारियों का डिटेल देने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया। पूरे मामले में पुसा चुनाव में उम्मीदवार रविंद्र त्रिखा और दीपक कौशिक ने कर्मचारियों की तरफ से  रजिस्ट्रार की ओर से जारी सर्कुलर का जवाब भी दे दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऑनलाइन छुट्टी आवेदन को लेकर भी हो चुका विरोध 

Protest in punjab university, employees got angary
Panjab University - फोटो : amar ujala
ऑनलाइन छुट्टी आवेदन को लेकर भी हो चुका विरोध 
पीयू प्रशासन की ओर से कुछ रोज पहले भी कर्मचारियों के लिए छुट्टी की एप्लीकेशन अब सिर्फ ऑनलाइन पर स्वीकार किए जाने का निर्देश जारी किया गया था। इस मामले को लेकर भी कर्मचारियों में काफी रोष था। कर्मचारियों का तर्क था कि कई कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन सिस्टम से आवेदन कर पाना मुमकिन नहीं है। पीयू प्रशासन ने कर्मचारियों की अटेंडेंस सिस्टम हाल ही में बायोमेट्रिक कर दी है। 
 

चुनावी रैली के विषय में पहले ही जानकारी दे दी गई थी। रजिस्ट्रार द्वारा कर्मचारियों के लिए गेट बंद किया जाना बिल्कुल गलत फैसला था। मामले में पुसा की ओर से जवाब दे दिया गया है। 
रविंद्र त्रिखा, प्रेसिडेंट पंजाब यूनिवर्सिटी स्टॉफ एसोसिएशन  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed