{"_id":"5cee10dbbdec2207680ec75d","slug":"protest-by-students-of-government-arts-college-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज में हंगामा, छात्रों ने मेन गेट पर जड़ दिया ताला, जानिए क्यों","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
चंडीगढ़ः गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज में हंगामा, छात्रों ने मेन गेट पर जड़ दिया ताला, जानिए क्यों
Wed, 29 May 2019 10:25 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 29 May 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट्स में विद्यार्थियों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने कॉलेज के मेन गेट पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाया कि जानबूझ कर उन्हें परीक्षा में बैठने नहीं दिया जा रहा है। कॉलेज का अगर यही रवैया रहा तो उनका एक साल खराब हो जाएगा।
वहीं, कॉलेज के सुपरिंटेंडेंट का कहना है कि प्रथम वर्ष के 10 और अंतिम वर्ष के दो विद्यार्थियों की अटेंडेंस काफी ज्यादा कम है, नियम के तहत उन्हें परीक्षा में बैठने नहीं दिया जा सकता। हंगामा बढ़ता देख कॉलेज के प्रिंसिपल एडीसी सचिन राणा मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों से बातचीत कर बीच का रास्ता निकालने की बात कही। विद्यार्थी अपनी मांग पर अड़े रहे।
काफी देर तक हुई बातचीत के बाद कोई हल न निकलता देख कॉलेज प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों के परिजनों को बुधवार को कॉलेज में बुलाया है। विद्यार्थियों का कहना है कि कॉलेज प्रशासन की वजह से उनके दो पेपर छूट चुके हैं। बुधवार को भी परीक्षा है, ऐसे में जल्द उन्हें परीक्षा में बैठने की इजाजत दी जानी चाहिए, लेकिन प्रिंसिपल मामले को लेकर ज्यादा गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं और मामले को टालने की कोशिश कर रहे हैं।