{"_id":"5bc1cabbbdec22696c1d0cb4","slug":"proposal-for-employment-based-courses-in-punjab-university-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूजः पंजाब यूनिवर्सिटी में शुरू होंगे 56 नए रोजगारपरक कोर्स, तैयारी में जुट जाएं स्टूडेंट्स","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
गुड न्यूजः पंजाब यूनिवर्सिटी में शुरू होंगे 56 नए रोजगारपरक कोर्स, तैयारी में जुट जाएं स्टूडेंट्स
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 13 Oct 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
PU Admission
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर सब कुछ ठीक रहा तो पंजाब विश्वविद्यालय में जल्द ही 56 नए रोजगारपरक कोर्सेज शुरू हो जाएंगे। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा गया है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद इनकी ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी। यह ट्रेनिंग केवल अल्पसंख्यक वर्ग यानी सिख, जैन व मुस्लिम समुदाय के स्टूडेंट्स को मिलेगी। केंद्र सरकार स्किल डेवलपमेंट योजना चला रही है। इस योजना के तहत स्टूडेंट्स को विभिन्न ट्रेडों का प्रशिक्षण देकर रोजगार की ओर उन्मुख किया जाता है।
उसी के तहत पीयू में स्टूडेंट्स को यह ट्रेनिंग दी जाएगी। स्किल डेवलपमेंट सेल के निदेशक डॉ. हरीश कुमार, डॉ. मुकेश कुमार व डॉ. मक्खन सिंह ने इसके लिए प्रोजेक्ट तैयार किया। इस ट्रेनिंग पर 5.94 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह ट्रेनिंग दो से तीन माह की होगी। इसके अलावा पर्सनाल्टी डेवलपमेंट के अलग से कोर्सेज शुरू होंगे। बताते हैं कि भारत सरकार को भेजा गया प्रस्ताव इसी माह में मंजूर होता है तो उसके अगले माह से ट्रेनिंग शुरू कर दी जाएगी। इस कोर्सेज का लाभ दस हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिल सकेगा।
ये कोर्स होंगे शुरू
एम्ब्रोडरी, कपड़ा बनाना, सिलाई-कढ़ाई मशीन टेक्नीशियन, म्यूचुअल फंड, एक्सपोर्ट टेक्नोलॉजी, सोलर इलेक्ट्रिक सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक रिपेयर, कंप्यूटर हार्डवेयर, एनिमेशन, खराद मशीन टेक्नीशियन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
इन कोर्सेज की ट्रेनिंग के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। भारत सरकार से मंजूरी मिलने के बाद शुरू होंगे। प्रस्ताव तैयार कराने में शिक्षकों का बड़ा योगदान रहा है।
- डॉ. हरीश कुमार, निदेशक, स्किल डेवलपमेंट पीयू