{"_id":"57925e4f4f1c1b875fc4b6ea","slug":"prof-grover-pu-vc-hostel-allotment-punjab-university-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में हॉस्टल लेने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए बेहद अहम खबर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू में हॉस्टल लेने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए बेहद अहम खबर
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Sat, 23 Jul 2016 11:32 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में एडमिशन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) कुलपति ने हॉस्टल अलॉटमेंट और सुविधाओं को लेकर आ रही दिक्कतों को लेकर शुक्रवार डीएसडब्ल्यू और सभी हॉस्टल वार्डन के साथ मीटिंग की। पीयू कुलपति प्रो.अरुण ग्रोवर ने सभी वार्डन को निर्देश जारी किए हैं कि हॉस्टल अलॉटमेंट पूरी तरह मेरिट पर होगी।
अलॉटमेंट में पूरी पारदर्शिता बरतने के लिए स्टूडेंट्स की अलॉटमेंट लिस्ट नोटिस बोर्ड पर लगाने के निर्देश जारी किए हैं। कुलपति ने हॉस्टल रुम, मैस कैंटीन में साफ सफाई की गुणवत्ता बनाए रखने को लेकर भी सख्त हिदायत दी है। हॉस्टल वार्डन टॉयलेट और बाथरुम की रूटीन में जांच रिपोर्ट तैयार करेंगे। सभी हॉस्टल वार्डन को खुद कमरा अलॉटमेंट करने और स्टूडेंट के साथ इंट्रेक्शन करने को कहा गया है।
नए हॉस्टलर की सुविधा के लिए डीएसडब्ल्यू को रोस्टर के हिसाब से शाम 7 बजे तक सहयोग देना होगा। कुलपति ने हॉस्टल में किसी भी तरह की रैगिंग को लेकर सख्ती बरतने को कहा है। सभी हॉस्टल नोटिस बोर्ड पर एंटी रैगिंग कमेटी मेंबर्स के मोबाइल नंबर लगाने के निर्देश दिए हैं। प्रो.ग्रोवर ने जल्द ही हॉस्टल में रेनोवेशन को लेकर जल्द ही एक्सईएन के साथ मीटिंग करने का आश्वासन दिया है।