फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Private schools package on expensive books, getting such earnings

प्राइवेट स्कूलों की महंगी किताबों पर पैकेज, ऐसे हो रही कमाई

Tue, 24 Jan 2017 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 24 Jan 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
Private schools package on expensive books, getting such earnings
‌किताबें - फोटो : demo pic

शहर के प्राइवेट और सरकारी स्कूलों की किताबों के रेट में कई गुणा का अंतर है। सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं तक किताबें शिक्षा विभाग द्वारा निशुल्क दी जाती हैं। 

विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में पांचवी क्लास के सिलेबस में 5 से 6 किताबें हैं, जबिक प्राइवेट स्कूलों में इनकी संख्या 15 से 20 तक होती है। प्राइवेट स्कूल में किताबों का एक सेट 2500 से 3000 तक मिलता है। स्टेशनरी  को मिलाकर प्रति स्टूडेंट कुल खर्च 4 से 5 हजार तक बन जाता है। 
विज्ञापन


शहर के सरकारी स्कूलों में पांचवीं क्लास में पढ़ाई जाने वाली किताबें की जानकारी इस प्रकार है। 
विषय    किताब का नाम    कीमत 
हिंदी    रिमझिम    65 रुपये 
अंग्रेजी    मैरीगोल्ड    50 रुपये
मैथ्स    मैथ्स मैजिक    50 रुपये
ईवीएस    लुकिंग अराउंड    50 रुपये
पंजाबी    पंजाबी पुस्तक-5    30 रुपये
(नोट सरकारी स्कूलों में ये सभी किताबें आठवीं तक निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं) 


शहर के एक प्राइवेट स्कूल में पांचवीं क्लास सिलेबस में शामिल किताबों का खर्च इस प्रकार है। 
विषय    किताब का नाम    कीमत
अंग्रेजी    कम्यूनिकेट इन इंग्लिश(लिट्रेचर रीडर)    250 रुपये
अंग्रेजी    कम्यूनिकेट इन इंग्लिश    150 रुपये
अंग्रेजी    बीबीसी    240 रुपये
हिंदी    बिजी बीईस    165 रुपये
हिंदी    आओ व्याकरण सीखें-5    150 रुपये
मैथ्स    नंबर मैजिक    300 रुपये
साइंस    साइंस मैजिक    275 रुपये
एसएसटी    मई बिग बुक ऑफ एसएसटी    200 रुपये
एसएसटी    मैप इंडिया,वर्ल्ड फिजिकल एंड पॉलिटिकल    40 रुपये
पंजाबी    पंजाबी पाठक पुस्तक-2    125 रुपये 
पंजाबी    प्रथम पंजाबी व्याकरण-3    135 रुपये
फ्रेंच    एप्रोनोनंस फ्रांसिएस-1    175
फ्रेंच    हेयर डी एक्सरसाइजेस-1    130
कंप्यूटर    आईटी बिनस    150
जीके    न्यू ब्रेन बुस्टर-5    160
एमवी हैपीनेस ए ट्रेजर विदइन-5    125 रुपये 

सरकारी स्कूलों ने दिए नामी जस्टिस,आईएएस और बड़े नेता
शहर के सरकारी स्कूलों का हर साल 10वीं और 12वीं में शानदार रिजल्ट रहता है। चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल से पढ़ने वाले स्टूडेंट आज देश भर में जस्टिस,आईएएस और कई बड़े नेता बन चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-16 स्थित गवनमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई करने वाले जगदीश सिंह खेहर सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस के पद पर कार्यरत्त हैं। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा,जाने माने वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल, मनीष तिवारी, गायक गिप्पे ग्रेवाल सहित कई आईएएस अधिकारी सरकारी स्कूल से ही निकले हैं। म

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed