{"_id":"5c5fb4f9bdec22738004f47b","slug":"private-schools-not-following-education-department-orders-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट स्कूल नहीं मानते सरकारी आदेश, मांगने पर भी नहीं दे रहे ईडब्ल्यूएस कोटे की जानकारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
प्राइवेट स्कूल नहीं मानते सरकारी आदेश, मांगने पर भी नहीं दे रहे ईडब्ल्यूएस कोटे की जानकारी
Sun, 10 Feb 2019 10:52 AM IST
खुशबू गोयल
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 10 Feb 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
नई फीस पॉलिसी पर प्रशासक ने भी लगाई मुहर
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग की तमाम सख्ती के बावजूद शहर के कई नामी प्राइवेट स्कूलों ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) व डीजी के छात्रों के लिए रिजर्व सीटों की जानकारी मुहैया नहीं कराई है। इसके साथ ही इन सीटों पर आवेदन की भी जानकारी नहीं दी है। यह जानकारी 25 जनवरी तक शिक्षा विभाग को देनी थी, लेकिन 77 प्राइवेट स्कूलों में से अभी तक 9 प्राइवेट स्कूलों ने विभाग को डिटेल जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है। कुछ स्कूल ऐसे भी हैं, जिन्होंने खानापूर्ति करने के लिए आधी-अधूरी जानकारी दी है। इन प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग कार्रवाई करने की तैयारी में है।
इन स्कूलों ने नहीं दी डिटेल जानकारी
- न्यू पब्लिक स्कूल, सेक्टर-18
- फर्स्ट स्टेप स्कूल, सेक्टर-26
- विवेक हाई स्कूल, सेक्टर-38
- एसडी सैनी मॉडल स्कूल, सेक्टर-38
- किड्स आर किड्स स्कूल, सेक्टर-42
- सेंट जेवियर स्कूल, सेक्टर-44
- सेंट मैरी स्कूल, सेक्टर-46
- माउंट कार्मल स्कूल, सेक्टर-47
- लिटिल फ्लावर स्कूल- मनीमाजरा
विज्ञापन
इन स्कूलों ने नहीं दी डिटेल जानकारी
- न्यू पब्लिक स्कूल, सेक्टर-18
- फर्स्ट स्टेप स्कूल, सेक्टर-26
- विवेक हाई स्कूल, सेक्टर-38
- एसडी सैनी मॉडल स्कूल, सेक्टर-38
- किड्स आर किड्स स्कूल, सेक्टर-42
- सेंट जेवियर स्कूल, सेक्टर-44
- सेंट मैरी स्कूल, सेक्टर-46
- माउंट कार्मल स्कूल, सेक्टर-47
- लिटिल फ्लावर स्कूल- मनीमाजरा
इन स्कूलों ने खुद को बताया माइनोरिटी इंस्टीट्यूशन
- सेंट कबीर पब्लिक स्कूल, सेक्टर-26
- गुरु नानक पब्लिक स्कूल, सेक्टर-36
- गुरु हरकृ ष्ण मॉडल सीसे स्कूल, सेक्टर- 38
- अजीत करम सिंह इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सेक्टर-41
- रयान इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सेक्टर-49
इन स्कूलों में सीटों से भी कम आए आवेदन
स्कूल का नाम------------- आरक्षित सीटें-----फार्म की संख्या
- ज्ञानदीप मॉडल स्कूल-20 --- 08 ---- 02
- ग्रीन कॉस्टल स्कूल-47 ---- 05 ------ 02
- आदर्श बाल विज्ञान पीठ स्कूल-47 -- 06 ----- 01
- सीआरबी पब्लिक स्कूल-7 ---- 07 ---- 07
- एमडीएवी हाई स्कूल- 22 ---- 10 ----- 10
- गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल- 35 --- 10--- 10

ईडब्ल्यूएस कोटे में इन स्कूलों में सबसे ज्यादा आवेदन
सेक्टर-40 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में ईडब्ल्यूएस की 37 सीटों पर 349 आवेदन आए, जबकि चितकारा इंटरनेशनल स्कूल-25 में 30 सीटों पर 355 आवेदन आए हैं। शिवालिक पब्लिक स्कूल में 26 आरक्षित सीटों पर 187 आवेदन हुए। इसी तरह आशियाना पब्लिक स्कूल में 18 आरक्षित सीटों पर 116 आवेदन किए गए हैं, जबकि स्टेपिंग स्टोन स्कूल में 20 सीटों पर 243 आवेदन किए गए। मोती राम आर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 15 आरक्षित सीटों पर 134 आवेदन, गुरुकुल गलोबल स्कूल मनीमाजरा में 10 सीटों पर 138 आवेदन आए हैं।
विभाग ने यह जानकारी मांगी थी
शिक्षा विभाग ने सभी प्राइवेट स्कूलों को 24 जनवरी को एक ईमेल भेजा था, जिसमें स्कूल में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) व डीजी छात्रों के दाखिले से संबंधित हर तरह की जानकारी मांगी थी। विभाग ने स्कूलों से एज क्राइटेरिया के साथ क्लास की जानकारी, क्लास में कुल सीटें, आरटीई एक्ट के अनुसार ईडब्ल्यूएस की आरक्षित सीटें, ईडब्ल्यूएस सीटों पर आए आवेदनों की जानकारी, इस्टेट आफिस की ओर से इनकम सर्टिफिकेट के साथ आए आवेदनों की संख्या, इनकम सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई करने वाली रसीद के साथ ईडब्ल्यूएस सीटों पर आए आवेदनों की संख्या, बिना इंकम सर्टिफिकेट के आवेदन करने वाले फार्मों की संख्या आदि विषयों पर जानकारी मांगी गई थी, जिसमें कई स्कूलों ने जानकारी उपलब्ध नहीं कराई।
कई प्राइवेट स्कूल सिर्फ पैसा कमाने के बारे में सोचते हैं। लालच की वजह से न अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभा रहे हैं न ही कानूनी जिम्मेदारी। प्रशासन को इनकी लैंड अलॉटमेंट कैंसिल करनी चाहिए।
- नितिन गोयल, प्रेसिडेंट, पेरेंट्स एसोसिएशन
कई निजी स्कूल शिक्षा विभाग की भी नहीं सुनते। कई बार इन्हें रिमाइंडर भेजा है। अब इन स्कूलों की जांच की जाएगी और कार्रवाई के लिए हायर अथॉरिटी से सलाह लेंगे।
- अनुजीत कौर, जिला शिक्षा अधिकारी, चंडीगढ़