फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   private school, private school fee controversy, chandigarh private school, chandigarh administration

प्राइवेट स्कूलों की मनमानीः 10 को चेतावनी तो 32 के खिलाफ कार्रवाई

Wed, 13 Jul 2016 03:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 13 Jul 2016 03:32 PM IST
विज्ञापन
private school, private school fee controversy, chandigarh private school, chandigarh administration
sef
स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूलने, प्राइवेट पब्लिशर्स की किताबें सिलेबस में लगवाने, कैंपस में मंहगी किताबें और ड्रेस बेचने के मामले में यूटी प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया। प्रशासन ने मंगलवार को 10 प्राइवेट स्कूलों को वार्निंग नोटिस और 32 प्राइेवट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन रूबिंदर जीत सिंह बराड़ ने यह आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट में दोषी सभी प्राइवेट स्कूल प्रिंसिपल को नोटिस भेज दिया गया है।  डीएसई के निर्देश पर मई माह में शहर के जिन दस प्राइवेट स्कूलों पर शिक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी की उन स्कूलों को वार्निंग नोटिस जारी किया गया है। इन स्कूलों को भविष्य में गलती करने पर यूटी शिक्षा विभाग और सीबीएसई से मान्यता रद्द करने का वार्निंग नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


इन स्कूलों को वार्निंग नोटिस
सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल, चितकारा इंटरनेशनल स्कूल, किड्स आर किड्स, सेक्टर-37 स्टेपिंग स्टोन, सेक्टर-38 स्टेपिंग स्टोन, सेक्टर-38 स्थित गुरु हरकिशन सिंह स्कूल, सेंट जोसफ, बेपिस्ट, सेंट स्टीफंस और डीपीएस स्कूल ।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसई ने लिखी चिट्ठी
 उधर, 32 प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ 76 शिकायतों पर भी डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन ने कार्रवाई के लिए एस्टेट ऑफिस, एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग और स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) को चिट्ठी लिखी है। जानकारी अनुसार 32 स्कूलों में से 23 के खिलाफ कार्रवाई के लिए इस्टेट ऑफिस, 15 स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एक्साइज डिपार्टमेंट और 3 स्कूलों के खिलाफ बसों में कमी पाए जाने पर स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी को कार्रवाई के लिए लिखा है। तीनों विभाग अगले हफ्ते भर में संबंधित स्कूलों के खिलाफ अपने स्तर पर कार्रवाई करेंगे।
 
दो महीने में जांच रिपोर्ट, तब हुई कार्रवाई  
प्राइवेट स्कूलों पर कार्रवाई करने में यूटी प्रशासन ने करीब दो महीने लगा दिए। मई में प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ जांच कमेटी ने समय पर जांच रिपोर्ट जमा नहीं कराई। चार बार जांच रिपोर्ट तय समय पर जमा नहीं हुई। 13 जून को पहली जांच रिपोर्ट को डायरेक्टर हायर एजुकेशन ने सिरे से खारिज कर दिया था। 11 जुलाई को डीएसई ने शिक्षा सचिव को जांच रिपोर्ट सौंपी। अभिभावकों के कड़े विरोध को देखते हुए शिक्षा सचिव ने मामले में कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए।

जिन प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ जांच रिपोर्ट दी गई है, उनके खिलाफ यूटी प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। प्रशासन प्राइवेट स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए जल्द लोगों के सुझावों को ध्यान में रखकर  फीस पॉलिसी को भी लागू करे।
- नितिन गोयल, प्रेसिडेंट चंडीगढ़ पेरेंट्स एसोसिएशन
 
10 स्कूलों के खिलाफ वार्निंग नोटिस जारी किए गए हैं। जिन 32 स्कूलों के खिलाफ डिप्टी डायरेक्टर वोकेशनल सरोज मित्तल की अध्यक्षता में जांच कमेटी के पास शिकायतें आई थीं। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए इस्टेट ऑफिस,,एक्साइज एंड टैक्सेशन ,एसटीए को कार्रवाई के लिए नोटिस जारी कर दिया है।  

- रुबिंदरजीत सिंह बराड़, डीएसई  यूटी

जिन प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ जांच रिपोर्ट मिली है उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए एस्टेट ऑफिस,एसटीए और सेल्स टैक्स विभाग को निर्देश जारी करने के लिए डीएसई को कहा गया है।  प्राइवेट स्कूलों पर नियमों के तहत ही कार्रवाई की जाएगी।
- सर्वजीत सिंह, शिक्षा सचिव यूटी प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed