{"_id":"57ede8744f1c1bf431574c87","slug":"prime-minister-modi-special-convocation-ceramony-narendra-modi-pu-chandigarh-campus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी को पीयू के विशेष दीक्षांत समारोह में बुलाने की तैयारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीएम मोदी को पीयू के विशेष दीक्षांत समारोह में बुलाने की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 30 Sep 2016 09:52 AM IST
विज्ञापन
PM MODI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विशेष दीक्षांत समारोह में बुलाने की तैयारी कर रही है।
इस संबंध में पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री (एमएचआरडी) प्रकाश जावड़ेकर को चिट्ठी लिखी है। पीयू प्रशासन ने कुछ खास हस्तियों को मानद उपाधि देने का फैसला लिया है।
गौरतलब है कि पीयू ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी, डॉ.नरेंद्र सिंह, प्रोफेसर गुरदेव सिंह और जस्टिस जगदीश सिंह खेहर को डॉक्टरेट की मानद डिग्री से सम्मानित करने का फैसला लिया है। पीयू सिंडीकेट और सीनटे में भी इस पर मुहर लग चुकी है। पीयू प्रशासन इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाने की कोशिश में है।
समारोह में प्रकाश जावड़ेकर भी शिरकत करेंगे। पीयू कुलपति ने जावड़ेकर के माध्यम से ही पीएमओ दफ्तर में प्रधानमंत्री से स्पेशल दीक्षांत समारोह के लिए वक्त मांगा है। पीयू प्रशासन प्रधानमंत्री की सुविधा के अनुसार दीक्षांत समारोह की तैयारी कर लेगा। वैसे पीयू में हर साल फरवरी और मार्च में दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाता है।

जल्द ही आएंगे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह
manmohan singh
- फोटो : file photo
उधर, पीयू कैंपस में जल्द पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह भी शिरकत करेंगे। पीयू ने डॉ.मनमोहन सिंह के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
गौरतलब है कि डॉ.सिंह को पीयू के अर्थशास्त्र विभाग में जवाहर लाल नेहरू चेयर की प्रोफेसरशिप सौंपी गई है। डॉ. मनमोहन सिंह के इस साल के अंत तक पीयू में आने की उम्मीद है। वह स्टूडेंट्स और फैकल्टी से भी रूबरू होंगे। पीयू प्रशासन को अब डॉ.मनमोहन की हामी का इंतजार कर रहा है।
अर्थशास्त्र विभाग में तैयार किया जा रहा कमरा
डॉ.मनमोहन सिंह ने कई सालों तक पीयू में पढ़ाया भी है। अर्थशास्त्र विभाग में डॉ सिंह के लिए कमरा भी तैयार किया जा रहा है। वह कुछ दिन पीयू में रुकेंगे और स्टूडें्ट्स के साथ वार्तालाप भी करेंगे। जानकारी के अनुसार पीयू प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जरूरत पड़ने पर डॉ.मनमोहन सिंह का लेक्चर क्रिड में भी आयोजित करने का विकल्प रखा है।
कोट---------------------------------
प्रधानमंत्री के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए उनकी सुविधा के अनुसार पीयू स्पेशल दीक्षांत समारोह आयोजित कर सकता है।
प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर, कुलपति पीयू