{"_id":"5f3225c88ebc3e3ce151df83","slug":"pre-nursery-to-8th-class-admission-in-chandigarh-schools","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अलर्टः चंडीगढ़ के स्कूलों में प्री नर्सरी से 8वीं के दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन को बचे सिर्फ चार दिन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अलर्टः चंडीगढ़ के स्कूलों में प्री नर्सरी से 8वीं के दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन को बचे सिर्फ चार दिन
Tue, 11 Aug 2020 10:29 AM IST
खुशबू गोयल
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 11 Aug 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरी ताकत झोंकने के बावजूद चंडीगढ़ शिक्षा विभाग को प्री नर्सरी से आठवीं के दाखिले में अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। सोमवार तक विभाग के पास केवल 6 हजार 993 आवेदन ही दर्ज हुए हैं, जबकि 17 हजार 500 सीटें भरने के लिए रजिस्ट्रेशन के मात्र चार दिन ही बचे हैं। इसमें क्लस्टर जीएमएसएसएस मौलीजागरां में सबसे ज्यादा 692 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उल्लेखनीय है कि इस समय विभाग की पूरी टीम सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रमोशन करने में लगी है।
सरकारी स्कूलों में प्री-नर्सरी से आठवीं तक की कक्षा में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए अभिभावकों के पास चार दिन ही बचे है। इस बार कोविड-19 के चलते पूरी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है। इसके लिए विभाग ने क्लस्टर वाइज हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। फोन पर सुझाव के बाद भी अगर परिजनों को कोई परेशानी आती है तो वे हेल्पलाइन नंबर पर अपॉइंटमेंट लेकर स्कूल जा सकते हैं। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन करना और फेस मास्क पहनना जरूरी होगा।
स्कूलों में हर क्लास में कितनी सीट खाली है इसकी जानकारी विभाग ने क्लस्टर वाइज अपनी वेबसाइट www.chdeducation.gov.in पर अपलोड कर दी है। परिजनों को दाखिले के 14 अगस्त तक शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। तय समय सीमा के बाद दाखिले संबंधी एप्लीकेशन नहीं ली जाएगी।

स्कूल शिक्षकों की प्रमोशन में लगी ड्यूटी
कोविड-19 महामारी के चलते 30 अगस्त से स्कूल तक बंद हैं, लेकिन सभी शिक्षक अभी घर बैठने की बजाय गली-मोहल्ले, मार्किट में सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए प्रमोशन कर रहे हैं। वहीं हर पब्लिक एरिया में लोगों को सूचना पहुँचाने के लिए पोस्टर चिपकाए जा रहे हैं। पोस्टर में नजदीकी एरिया के स्कूल की जानकारी के साथ एडमिशन ओपन लिखा गया है।
इन पांच क्लस्टर में आए सबसे अधिक आवेदन
प्री-नर्सरी से आठवीं के दाखिले में शहर के आउटर वाले स्कूलों के लिए ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार क्लस्टर जीएमएसएसएस-मौलीजागरां में 692, जीएमएसएसएस-मनीमाजरा एमएचसी में 629, जीएमएसएसएस-40 में 510, जीएमएसएसएस-10 में 505 और जीएमएसएसएस-16 में 444 आवेदन प्राप्त हुए हैं।