फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   post graduate government girls college sector 11 admission

गुड न्यूजः पोस्ट ग्रेजुएट जीसीजी-11 से पांच विषयों में करें पीएचडी, और भी कई कोर्स

Wed, 13 Jun 2018 04:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 13 Jun 2018 04:42 PM IST
विज्ञापन
post graduate government girls college sector 11 admission
Admission
पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज फॉर गर्ल्स सेक्टर -11 में इस बार स्टूडेंट्स के लिए पीएचडी, इवेट मैनेजमेंट और एमए साइकोलॉजी के नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। वहीं छात्राओं में स्किल डेवलपमेंट करने के लिए तीन महीने का स्पोकन इंग्लिश का कोर्स शुरू किया जाएगा। यह कोर्स स्टूडेंट्स केअच्छे स्किल को निखारे इसिलए इसे शुरू किया जा रहा है। यह जॉब ओएिंटिड कोर्स है। कालेज की ओर से कम खर्च पर क्वालिटी एजूकेशन देने का प्रयास किया जा रहा है। शहर के कालेजों की छात्राओं ने आईएएस, सहित कई क्षेत्रों में मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन


छात्राओं के लिए अच्छी सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। कालेज की प्रिंसिपल प्रोफेसर अनीता कौशल ने बताया कि जीसीजी-11 शहर का छात्राओं का एक अकेला कॉलेज है जहां पर केमिस्ट्री की एमफिल और उसके बाद पीएचडी करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा पीएचडी म्यूजिक वोकल, पीएचडी म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट, पीएचडी डांस, पीएचडी इंग्लिश से शुरू हुई है। यह पांच विषय पर शुरू की गई है। कालेज में रिसर्च सेंटर के अलावा एमकॉम की एक अतिरिक्त यूनिट, एमएससी आईटी, एमए फाइन आर्ट्स को शुरू करने की मंजूरी मिली ।
विज्ञापन


530 छात्राओं के रहने की व्यवस्था
पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज सेक्टर-11 में 530 छात्राओं के रहने की व्यवस्था है। इस सत्र से नया हॉस्टल मिल जाएगा। हॉस्टल में छात्राओं के लिए जिम और एसी वेटिंग रूम की सुविधा उपलब्ध है। वहीं फिजिक्स, केमिस्ट्री की आठ लैब बनाई गई हैं। लैब में एक समय में सौ से अधिक विद्यार्थी प्रैक्टिकल में भाग ले सकते हैं। कालेज के इनडोर गेम्स भी छात्राओं के लिए उपलब्ध हैं। बैडमिंटन, टेबल टेनिस, चस सहित कई खेल के सामान मुहैया हैं। ग्राउंड पर खेल के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। कालेज में 50 हजार पुस्तक लाइब्रेरी में हैं। वहीं 40 हजार पुस्तकें डिजिटल उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलुमनी: कॉलेज के एलुमनी में सबसे बड़ी खासियत है कि प्रिंसिपल प्रोफेसर  डॉ. अनीता कौशल इसी कालेज में पढ़ीं हैं। इसी कालेज से शहर कीं सांसद किरण खेर ने पढ़ाई की। वहीं इसी कालेज से पढ़कर कई छात्राओं ने आईएएस का मुकाम हासिल किया। आईएएस मीनाक्षी आनंद चौधरी, आईएएस उर्वशी गुलाटी, आइएएस केशनी आनंद हैं। इसके अलावा पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की जस्टिस जयश्री ठाकुर, और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की जस्टिस लीजा गिल भी कालेज की एलुमनी हैं।


हेल्पलाइन-0172-2740092
वेबसाइट-www.dhe.chd.gov.in

कोर्स का नाम : सीट
1.बीए-800
2.बीए फैशन डिजाइन इलेक्टिव -20
3.बीसीए-80
4.बीएससी मेडिकल-140
5.बीएससी नॉन मेडिकल-140
6.बीकॉम-140
7.बीएससी कंप्यूटर साइंस इलेक्टिव-60
8. इवेंट मैनेजमेंट-30

पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स
1.एमए डांस-30
2.एमए इकोनॉमिक्स -30
3.एमए इंग्लिश-30
4.एमए फाइन आर्ट्स -20
5.एमए म्यूजिक इंस्टूमेंटल-30
6.एमए म्यूजिक वोकल-30
7.एमए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन- 30
8.एमए सोशोलॉजी-30
9.एमकॉम-40
10.एमएससी बॉटनी-20
11.एमएससी जूलोजी-20
12.पीजी डिप्लोमा इप कंप्यूटर अप्लीकेशन-30
13.एमए साइकोलॉजी -30

सेल्फ फाइनेंस कोर्स
1.स्पोकन इंग्लिश- 30

छात्राओं के लिए इस कालेज में सभी सुविधाएं ठीक है। छात्राएं इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकती है। अगर ऑनलाइन अप्लाई करने में किसी को परेशानी हो रही है तो कालेज में हेल्प डेस्क बनाई गई है। वह सुबह नौ बजे से दोपहर बाद दो बजे तक अपनी मनचाही स्ट्रीम के लिए 23 जून तक आवेदन कर सकती है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के लिए वह चार जुलाई तक आवेदन कर सकती हैं।
प्रोफेसर अनीता कौशल, प्रिंसिपल, पीजीजीजीसीजी, सेक्टर -11
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed