फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Poor student will get free education in private institutions

अब निजी तकनीकी संस्थानों में गरीब छात्रों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा

Thu, 19 Jan 2017 08:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 19 Jan 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
Poor student will get free education in private institutions
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में मेधावी गरीब छात्र अपनी पसंद के निजी तकनीकी संस्थानों में मुफ्त शिक्षा पा सकेंगे। सरकार ने इसके लिए नई योजना तैयार कर रही है। 

विज्ञापन


छात्रों की 50 प्रतिशत फीस की प्रतिपूर्ति सरकार करेगी, जबकि बाकी राशि संस्थान अपने निगमित सामाजिक दायित्व के तौर पर वहन करेंगे। इनके दाखिले के लिए भी नीति बनेगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में तकनीकी शिक्षा विभाग की बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए नए स्थापित किए जा रहे बहुतकनीकी संस्थानों को अग्रणी औद्योगिक घरानों के सहयोग से सार्वजनिक निजी भागीदारी विधि में संचालित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे छात्र उद्योगों की आवश्कतानुसार शिक्षित होने के साथ ही शतप्रतिशत रोजगार पा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नए बहुतकनीकी संस्थानों के लिए आवश्यकतानुसार पर्याप्त स्टाफ भी स्वीकृत किया जाएगा। 

फीस का 50 फीसदी सरकार करेगी प्रतिपूर्ति

Poor student will get free education in private institutions
शिक्षा - फोटो : demo

उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतिष्ठित औद्योगिक घरानों को समितियां बनाकर संस्थानों को संचालित करने के लिए आमंत्रित किया जाए। सरकार संस्थानों के लिए आधारभूत संरचना एवं भवन उपलब्ध कराएगी। 

समिति का अध्यक्ष औद्योगिक घराने से होगा और पंचायती राज संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित जिला परिषदों के प्रधानों को सदस्य बनाया जाएगा।  

संस्थानों को आवश्यकतानुसार अनुदान भी मिलेगा। राज्य में 13 नए बहुतकनीकी संस्थान निर्माणाधीन हैं, इनमें से छह को सरकार और बाकी सात को ऐसी समितियों के जरिए संचालित करेंगे। 

समितियों के अधीन राजकीय बहुतकनीकी इंद्री एवं राजकीय बहुतकनीकी मलाब (नूहं), राजकीय बहुतकनीकी मंडकौला जिला पलवल, राजकीय बहुतकनीकी झप्पड़ जिला भिवानी, राजकीय बहुतकनीकी नानकपुर जिला पंचकूला, राजकीय बहुतकनीकी धामलावास जिला रेवाड़ी और राजकीय बहुतकनीकी सेक्टर-26 पंचकूला शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed