फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Polytechnic students will no longer be worried about losing DMC

पॉलीटेक्निक के छात्रों के लिए खुशखबरी, अब नहीं रहेगा डिटेल मार्क कार्ड खोने का खतरा

Fri, 29 Jun 2018 09:24 PM IST
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 29 Jun 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
Polytechnic students will no longer be worried about losing DMC
सांकेतिक तस्वीर
पालीटेक्निक के विद्यार्थियों को अब हर सेमेस्टर के बाद न तो डीएमसी (डिटेल मार्क्स कार्ड) के खो जाने की चिंता रहेगी और न ही उन्हें संभालने की। छात्रों की हर परीक्षा के बाद जारी डीएमसी अब एक खास पोर्टल नेशनल एकेडमी डिपोजिटरी (एनएडी) पर पूरी तरह से सेव रहेगी। छात्र कभी भी कहीं भी डीएमसी को पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा खास बात यह कि इस योजना से फर्जी पालीटेक्निक डीएमसी बनाने का फर्जीवाड़ा भी थम जाएगा। क्योंकि रोजगार देने वाला इंप्लॉयर ऑनलाइन ही पालीटेक्निक पासआउट विद्यार्थियों के शैक्षणिक दस्तावेज इस पोर्टल पर ऑनलाइन ही चेक कर सकेंगे। हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग ने इसके लिए केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय के अधीनस्थ सेंट्रल डिपोजिटरी सर्विस लिमिटेड नामक एजेंसी के साथ करार किया है। 
विज्ञापन


नार्थ इंडिया में ऐसा करने वाला हरियाणा पहला राज्य
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय की इस एजेंसी के साथ देशभर के 140 विश्वविद्यालयों ने करार कर रखा है, जिन्हें ये एजेंसी अपनी सेवाएं दे रही है। लेकिन नार्थ इंडिया में हरियाणा ऐसा पहला राज्य होगा जिसके तकनीकी शिक्षा विभाग ने अपनी  सभी पालीटेक्निक संस्थान को इस एजेंसी की सेवाओं के दायरे में ला दिया है। पालीटेक्निक स्टूडेंट जैसे ही अपने सेमेस्टर की परीक्षा पूरी करेंगे,  तभी तकनीकी शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी उसकी डीएमसी को ये एजेंसी पोर्टल पर अपलोड कर देगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग के महानिदेशक डा. आरएस ढिल्लो ने बताया कि, यह योजना विद्यार्थियों के लिए तो बहुत अच्छी है। बल्कि नौकरी देने वाली कंपनियों के लिए भी सुविधाजनक रहेगी, जिन्हें योग्य पासआउट स्टूडेंट को नौकरी देने से पहले उनके शैक्षणिक दस्तावेज की जांच की जरूरत होती है। छात्रों के डीएमसी की अपलोडिंग का काम शुरू कर दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed