{"_id":"57c47c0b4f1c1b0d582cb300","slug":"police-flag-march-pu-elections-nsui-soi-pu-polls-nsui-pannel-inso-digvijay-chautala","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीयू चुनाव: आधी रात छापा मार 18 आउटसाइडर पकड़े, निकाला फ्लैग मार्च","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीयू चुनाव: आधी रात छापा मार 18 आउटसाइडर पकड़े, निकाला फ्लैग मार्च
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Mon, 29 Aug 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Police Flag March
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर रात यूटी पुलिस ने पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस से 18 बाहरी युवकों समेत 32 को हिरासत में लिया। पुलिस की टीम ने देर रात पीयू के हॉस्टलों में छापामारी की थी। पुलिस ने हास्टर से पकड़े गए आउटसाइडर्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी देते हुए सेक्टर 11 पुलिस स्टेशन के एसएचओ नरिंदर पटियाल ने बताया कि पीयू में छात्र संघ चुनावों के मद्देनजर रविवार को पुलिस की टीमों ने पीयू के चार ब्वॉयज हॉस्टलों में छापा मारकर बाहरी युवकों को पकड़ा। पुलिस ने बताया कि उन्होंने हास्टल नंबर 3, 6, 8 और 4 में रात करीब 2 बजे छापे मारा। हास्टल के एक एक रूम की तलाशी ली गई। पुलिस ने हॉस्टल में रुके सभी छात्रों के आई कार्ड व दस्तावेज चेक किए। इस दौरान पुलिस को 18 आउटसाइडर्स मिले। पुलिस ने मौके से ही उनको गिरफ्तार कर लिया।
इसके अलावा पुलिस ने 14 छात्रों को गिरफ्तार किया। ये छात्र पीयू के थे। लेकिन इनके कमरों में आउटसाइडर ठहरे हुए थे। इसलिए पुलिस विभाग की तरफ से पीयू प्रशासन को एक पत्र भेजा गया है। जिसमें इन 14 छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी आग्रह किया है।

पुलिस ने कैंपस में निकाला फ्लैग मार्च
Police Flag March
- फोटो : Amar ujala
सोमवार शाम को पीयू कैंपस में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च डीएसपी सेंट्रल राम गोपाल की अगुवाई में निकाला गया। इस दौरान में सेंट्रल डिविजन की थाना पुलिस व सभी थानों के एसएचओ, पुलिस चौकियों के इंचार्ज ने हिस्सा लिया। शाम को करीब पांच बजे पीयू पुलिस चौकी से फ्लैग मार्च शुरू हुआ और लगभग पूरे कैंपस में फ्लैग मार्च किया गया।
ट्रैफिक पुलिस भी चुनावों तक पीयू के तीनों गेट के आसपास नाके लगाने की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि नाकों से पीयू कैंपस में दाखिल होने वाली शहर के बाहर से आ रही गाड़ियों पर नजर रखी जाएगी। अभी पुलिस ने जिस गाड़ी में हथियारों के साथ युवकों को पकड़ा था वह जाली नंबर प्लेट लगी गाड़ी में ही आए थे।