फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   pmet, pmet date, pre medical entrance test jate, baba faridkot university, punjab

मेडिकल के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, PMET की नई तारीख तय

Fri, 10 Jun 2016 01:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Fri, 10 Jun 2016 01:05 PM IST
विज्ञापन
pmet, pmet date, pre medical entrance test jate, baba faridkot university, punjab
फाइल फोटो: परीक्षा देते विद्यार्थी - फोटो : PTI
विवादों में रही प्री मेडिकल एंट्रेस टेस्ट (पीएमईटी) की परीक्षा की तारीख आखिरकार तय हो ही गई। अब एग्जाम 11 जून को होनी तय हुई है। पंजाब में लगभग 16 हजार विद्यार्थी इस परीक्षा को देंगे। यह परीक्षा पहले मई माह में होनी थी। ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए पहले इस परीक्षा की तिथि 30 अप्रैल रखी गई थी, जो बाद में बदल कर 25 मई कर दी गई थी।
विज्ञापन


लेट फीस के साथ इसकी तारीख जो 3 मई थी, वह भी बदलकर 26 मई कर दी गई थी। इस माह 11 जून को होने वाली परीक्षा का परिणाम अब 15 जून को आने की संभावना है। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर ने बताया कि पंजाब में इस परीक्षा के लिए 50 से ज्यादा सेंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन


इस परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बोटनी और जोलोजी के 50-50 सवालों के पेपर होंगे। ये सभी पेपर 200-200 नंबर के होंगे। इस परीक्षा में सरकारी कॉलेजों के एससी विद्यार्थियों के लिए 25 प्रतिशत, बीसी के लिए 5 प्रतिशत, बार्डर एरिया के लिए 2 प्रतिशत, दिव्यांग के लिए 3 प्रतिशत, स्पोर्ट्स कोटा में 1 प्रतिशत रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइवेट स्कूल में एससी विद्यार्थियों के लिए 25 प्रतिशत, बीसी के लिए 5 प्रतिशत व स्पोर्ट्स कोटा 3 प्रतिशत रखा गया है। यह परीक्षा 2 सेशन में ली जा रही है। पहला सेशन सुबह 9 से दोपहर 1 बजे और दूसरा सेशन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed