{"_id":"5e0315968ebc3e880a6393ae","slug":"platinum-jubli-mega-alumni-meet-in-punjab-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"700 एलुमनी पंजाब यूनिवर्सिटी की शिक्षा व अनुसंधान को लगाएंगे पंख, मीट में पहुंचे पुराने विद्यार्थी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
700 एलुमनी पंजाब यूनिवर्सिटी की शिक्षा व अनुसंधान को लगाएंगे पंख, मीट में पहुंचे पुराने विद्यार्थी
Wed, 25 Dec 2019 01:24 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 25 Dec 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
एलुमनी मीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज (यूआईपीएस) की पंजाब यूनिवर्सिटी फार्मास्युटिकल सोसाइटी ने प्लेटिनम जुबली मेगा मीट का आयोजन किया। इस दौरान एलुमनी ने कहा, पीयू की शिक्षा व अनुसंधान को पंख लगाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। मेगा मीट में दुनियाभर से 700 से अधिक पुराने विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर 1981 बैच से पास आउट माइलान यूएसए के अध्यक्ष राजीव मलिक मुख्य अतिथि थे। एलुमनी मीट का शुभारंभ पीयू वीसी प्रो. राजकुमार ने किया। उन्होंने कहा, यूआईपीएस की दुनियाभर में एक अलग पहचान है। यहां से पास आउट विद्यार्थियों ने पूरी दुनिया में अपनी प्रतिभा का डंका बजाया और बड़े बड़े पदों पर काबिज हैं।
यही ऊंचे पदों पर पहुंचे पुराने विद्यार्थी अपने विभाग व पीयू को आगे ले जाने का काम करें। जूनियर विद्यार्थियों को रोजगार दिलाने में मदद करें। उन्होंने कहा, शिक्षा व अनुसंधान को बढ़ावा दें। इस दौरान पुराने 2200 विद्यार्थियों के कांट्रेक्ट से जुड़ी पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। उन्होंने कहा कि पुराने विद्यार्थियों के कनेक्शन को यह पत्रिका मजबूत करेगी। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी हुए।

राजीव मलिक ने ग्लोबल फार्मा इंडस्ट्री पर डाला प्रकाश
मुख्य अतिथि राजीव मलिक ने पुराने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वह 1981 बैच से पास आउट हैं। उन्होंने ग्लोबल फार्मा इंडस्ट्री के विकास व चुनौतियों पर प्रकाश डाला। कहा कि भारतीय फार्मा इंडस्ट्री की अपनी अलग पहचान है जो दुनियाभर में जानी जाती है। उन्होंने कहा कि जो भी संभव होगा वह आगे भी पीयू के लिए कार्य करते रहेंगे।
इन विद्यार्थियों ने की शिरकत
इस मौके पर राजीव मलिक सहित डॉ. अमरजीत सिंह सीईओ न्यूरो फार्मास्युटिकल टेक्नोलॉजी सर्विसेज मुंबई, डॉ. यगेश चंदर दत्त सीनियर प्रिंसिपल मेडिकल राइटर, डॉ. संजीत सिंह लांबा प्रबंध निदेशक एसाई फार्मास्युटिकल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड मुंबई, अशोक कुमार प्रबंध निदेशक 360 डिग्री, विभोर गोयल निदेशक स्माइलैक्स, राकेश सिंह चौधरी वैज्ञानिक-तकनीकी संचालन एपोटेक्स इंक कनाडा समेत कई पुराने विद्यार्थी पहुंचे।