{"_id":"5835ab544f1c1bcb4913bcc5","slug":"pgt-portal-opening-waited-did-not-take-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्टल खुलने का इंतजार करते रह गए पीजीटी, नहीं भर पाए विकल्प","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पोर्टल खुलने का इंतजार करते रह गए पीजीटी, नहीं भर पाए विकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 24 Nov 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग का सुगम संपर्क पोर्टल पीजीटी के तबादलों के लिए खुलने से पहले ही दम तोड़ गया। पोर्टल मंगलवार दोपहर 12 बजे से लेकर बुधवार रात 11 बजकर 59 मिनट तक पीजीटी के लिए तबादले का विकल्प भरने को खुला रहना था, लेकिन तकनीकी खामियों के चलते यह खुल ही नहीं पाया।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय के आईटी सेल के हेड सुरेंद्र बांगड़ और टीम ने इसे चलाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। पीजीटी मंगलवार से बुधवार रात तक इंतजार करते रहे, मगर निराशा के सिवाय कुछ हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
33 सौ पीजीटी को तबादलों के दूसरे चरण में भाग लेना है। इसके लिए बीते डेढ़ सप्ताह से निदेशालय ने प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन ऐन वक्त पोर्टल ही धोखा दे गया। अब सेकेंडरी शिक्षा निदेशालय दोबारा से तबादले का विकल्प भरने के लिए तिथि निर्धारित करेगा।
विज्ञापन
सरकार पीजीटी के पहले चरण में अधिकांश तबादले कर चुकी है। इसमें कुछ स्कूल लेक्चरर छूट गए थे, जबकि कुछ ने तबादलों पर आपत्तियां जताई थीं। इसलिए उन्हें दूसरे चरण में पसंद का स्टेशन पाने के लिए दूसरा मौका दिया गया था।
शिक्षा निदेशालय के आईटी हेड सुरेंद्र बांगड़ ने बताया कि पोर्टल में बड़ी तकनीकी दिक्कत आ गई है। इसलिए ये खुल नहीं सका। वे इस पर काम कर रहे हैं, जल्दी इसे ठीक कर उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया जाएगा।