{"_id":"59ce0a3f4f1c1bcd538b5040","slug":"petition-in-highcourt-against-chandigarh-sector-10-dav-college-student-council-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ चुनाव को हाईकोर्ट में चुनौती, आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
छात्र संघ चुनाव को हाईकोर्ट में चुनौती, आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 29 Sep 2017 02:24 PM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज में हाल में हुए छात्र संघ चुनाव को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। आरोप आचार संहिता के उल्लंघन का है। अध्यक्ष पद का चुनाव हारे राहुल ने चुनाव में आचार संहिता और लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में उसने निर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष विकास के निर्वाचन को रद्द करते हुए चुनाव रद्द किए जाने की भी मांग की है।
वीरवार को हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए छात्र संघ अध्यक्ष विकास, डीएवी प्रबंधन और पीयू के डीएसडब्ल्यू को 12 अक्तूबर के लिए नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने यह भी साफ कर दिया कि उक्त चुनाव के नतीजे इस याचिका पर हाईकोर्ट के अंतिम फैसले पर ही निर्भर करेंगे। जस्टिस राजन गुप्ता की बेंच के समक्ष एडवोकेट सनी भारद्वाज के जरिए दायर याचिका में राहुल ने कहा है कि गत 7 सितंबर को डीएवी कॉलेज के छात्र काउंसिल के चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली हुई।
उसने बताया कि याची ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा था। नामांकन के बाद स्क्रूटनी की पहले सूची में उसका नाम था लेकिन विकास का नाम शामिल नहीं था। कॉलेज ने इस सूची के बाद एक और सूची जारी कर दी, जिसमें विकास का नाम भी शामिल कर दिया गया, जिसका विरोध याचिकाकर्ता सहित अन्य छात्र नेताओं ने भी किया था। याचिका में आगे कहा गया है कि मतदान से ठीक पहले कुछ छात्रों ने उसको फर्जी मतपत्र दिखाए।
विज्ञापन
चुनाव में फर्जी मतपत्रों का इस्तेमाल किया गया। मतदान के दिन कई बाहरी लड़के फर्जी पहचान पत्र के साथ कॉलेज में पकडे भी गए थे, जिन्हे पुलिस के हवाले कर दिया गया था। इस बारे में कॉलेज प्रबंधन को शिकायत दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गर्ई।