फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PEC Chandigarh Conducting Exams in November know all guidelines

पेक चंडीगढ़ नवंबर में कराएगा परीक्षा, जानें किन गाइडलाइंस का करना होगा पालन?

Thu, 15 Oct 2020 01:39 AM IST
खुशबू गोयल कविता बिश्नोई, चंडीगढ़
कविता बिश्नोई, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 15 Oct 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
PEC Chandigarh Conducting Exams in November know all guidelines
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज(पेक) चंडीगढ़ नवंबर में इस सेमेस्टर की ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करवाने जा रहा है। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने पहले अधिकारियों और विद्यार्थियों के साथ बैठकर सलाह करके उनकी राय जानी। इसके बाद कॉलेज ने परीक्षा के लिए अलग से एसओपी तैयार की है।
विज्ञापन


इसे आने वाले दिनों में सभी विद्यार्थियों को भेज भी दिया जाएगा।  पेक के डायरेक्टर धीरज सांघी ने बताया कि हमने नवंबर में परीक्षा आयोजित करवाने के लिए विस्तृत एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) तैयार की है। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज ऑनलाइन परीक्षा के पक्ष में नहीं है।
विज्ञापन


हमने दूसरे राज्य और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में करवाई जा रही ऑनलाइन परीक्षा के तरीकों और मानकों को विस्तार से देखा है। ऑनलाइन परीक्षा में नकल की गुंजाइश बहुत ज्यादा रहती है, परीक्षा के बाद कॉपी की जांच में कॉलेजों ने इसके परिणाम भी देखे हैं। कॉलेज के बीटेक, एमटेक के विद्यार्थियों को कॉलेज आकर ही ऑफलाइन माध्यम से ही परीक्षा देनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

300 विद्यार्थी एक दिन में देंगे परीक्षा

डायरेक्टर सांघी ने बताया कि कॉलेज में अभी 2200 के करीब विद्यार्थी हैं। हमने विद्यार्थियों को विकल्प दिया है कि अगर वे नवंबर में परीक्षा देने नहीं आ सकते तो वे कॉलेज को सूचित कर सकते हैं। ऐसे विद्यार्थियों के लिए बाद में वे जब कॉलेज आएंगे, तब ऑफलाइन परीक्षा ली जाएगी।

अभी हमने सभी विद्यार्थियों के लिए परीक्षा का कार्यक्रम तैयार किया है। इसके तहत एक दिन में 300 विद्यार्थी ही कॉलेज परीक्षा देने के लिए आएंगे। इन 300 में 150 विद्यार्थी ट्राइसिटी और 150 बाहरी राज्यों से होंगे। बाहरी राज्यों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हफ्ते तक छात्रावास में रुकने का प्रबंध किया जाएगा। 

बाहरी राज्यों से आने वाले विद्यार्थियों को देना होगा शपथपत्र
परीक्षा के लिए ट्राइसिटी को छोड़कर बाहरी राज्यों से आने वाले विद्यार्थियों को अपने अभिभावकों की अनुमति का शपथपत्र देना होगा। इसकेके बाद ही उन्हें छात्रावास हॉस्टल में रुकने की अनुमति मिलेगी। शहर के विद्यार्थी बिना शपथपत्र के कॉलेज आ सकते हैं, लेकिन उन्हें कॉलेज में परीक्षा के अलावा कहीं घूमने की इजाजत नहीं होगी।

विद्यार्थियों ने कहा- नई तकनीक पर करें काम

डायरेक्टर सांघी ने बताया कि कई विद्यार्थियों का मत था कि दूसरे कॉलेजों की तरह ऑनलाइन परीक्षा करवाई जाए। ऐसे में हमने उन्हें प्रस्ताव दिया है कि वे नई तकनीक के साथ आएं जिससे हम ऑनलाइन परीक्षा में नकल को पकड़ सकें और ईमानदारी से परीक्षा आयोजित करा सकें। 

एसओपी में मुख्य निर्देश
दिशानिर्देशों के अनुसार, संकाय सदस्यों और छात्रों को गलियारों और दरवाजों से निकलते समय दीवारों, दरवाजों और अन्य सतहों को छूने से मना किया गया है। हर समय फेस मास्क पहनना भी अनिवार्य होगा। ज्यादा से ज्यादा कोशिश होगी कि एयरकंडीशनिंग का इस्तेमाल नहीं हो।  कक्षाओं में प्राकृतिक वेंटिलेशन का उपयोग करने का सुझाव दिया गया है।

परीक्षा ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा हाल से पहले और बाद में प्रत्येक हाल में प्रवेश करने वाले प्रत्येक परीक्षार्थी की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। कक्षा में तय सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य है। कोई भी विद्यार्थी एक-दूसरे के साथ स्टेशनरी साझा नहीं करेंगे। परीक्षा खत्म होने के साथ ही हाल को खाली करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed