{"_id":"5762c6d64f1c1b481e11c27d","slug":"pec-chandigarh-admission-punjab-university-admission-engineering-college-admission-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेक और पीयू के 6 इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला चाहिए, करें आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पेक और पीयू के 6 इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला चाहिए, करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 16 Jun 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
डीयू एडमिशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेक चंडीगढ़ और पीयू के 6 इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले का शेड्यूल जारी हो गया है। ऑनलाइन आवेदन करें। पेक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी(पेक), पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित यूआईईटी, यूआईसीईटी सहित 6 इंजीनियरिंग संस्थानों में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग(बीई) में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। 25 जून से इन संस्थानों में बीई प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
1 जुलाई तक स्टूडेंट वेबसाइट chdenggadmissions.nic.in पर आवेदन कर सकेंगे। पीयू प्रवक्ता विनीत पूनिया के अनुसार 2016-17 सत्र में पेक, पीयू स्थित यूआईईटी, यूआईसीईटी,सेक्टर-26 स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, सेक्टर-12 स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर(सीसीए) और होशियारपुर स्थित पीयू के रीजनल सेंटर में इंजीनियरिंग की सीटों के लिए सेंट्रलाइज्ड एडमिशन होगी।
कैसे बनेगी मेरिट लिस्ट
बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग(बीई) कोर्स में दाखिले के लिए सीबीएसई द्वारा आयोजित जेईई मेन-2016 का स्कोर और 12वीं बोर्ड में लिए गए अकों को जोड़कर मेरिट बनाई जाएगी। 60 फीसदी वेटेज जेईई मेन और 40 फीसदी 12वीं के अंकों को दी जाएगी।
विज्ञापन
पेक ने बढ़ाई 175 सीटें
पेक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी ने 2016 सत्र से 175 सीटें बढ़ा दी हैं। जानकारी अनुसार पेक ने 5 संकायों में 35 सीटें बढ़ाई हैं। इन संकाय में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग,इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग,इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग,मेकेनिकल इंजीनियरिंग और सिविल इंजीनियरिंग संकाय शामिल हैं।
ये रहेगा दाखिले का शेड्यूल
25 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे।
1 जुलाई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
2 जून शाम 5 बजे तक एसबीआई बैंक में फीस जमा करनी होगी।