{"_id":"5ca311d9bdec226dae66a1d4","slug":"parents-dispute-with-teachers-in-school-after-exam-results","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फेल हुए बच्चे तो आपा खो बैठे अभिभावक और स्कूलों में काटा बवाल, टीचरों ने पुलिस को दी शिकायत","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
फेल हुए बच्चे तो आपा खो बैठे अभिभावक और स्कूलों में काटा बवाल, टीचरों ने पुलिस को दी शिकायत
Tue, 02 Apr 2019 01:11 PM IST
खुशबू गोयल
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 02 Apr 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा परिणाम में बच्चे फेल हो गए तो अभिभावक आपा खो बैठे और फिर उन्होंने स्कूलों में जमकर बवाल काटा। टीचरों ने पुलिस को इसकी शिकायत दी है। एक समय था, जब छात्र के फेल होने पर अभिभावक छात्र को ठीक से पढ़ने की हिदायत देते थे, खुद भी सख्ती बरतते थे। लेकिन आज समय बदल गया है।
अब छात्र के कम नंबर या फेल होने पर स्कूलों में अभिभावकों की दबंगई देखने को मिल रही है। शनिवार को आए नतीजों के बाद शहर के तीन स्कूलों में परिजनों ने स्कूल में हंगामा किया। दो मामलों में आत्महत्या करने की धमकी दी गई तो एक में टीचर को ही पीट दिया। सभी मामलों की पुलिस में शिकायत की है। इन घटनाओं से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

केस वन: बच्चे को पास न किया तो वह जान दे देगा
सेक्टर-26 स्थित एसजीजीएस कॉलेजिएट पब्लिक स्कूल में फाइनल एग्जाम में 5वीं के एक छात्र का ई ग्रेड आया तो उसके अभिभावकों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया। स्कूल के अनुसार अभिभावकों ने धमकी दी कि अगर वह ई ग्रेड को बी में नहीं बदलते हैं, तो उनका बच्चा सुसाइड कर लेगा और फिर जिम्मेदारी स्कूल की होगी।
प्रिंसिपल अमनप्रीत कौर ने इसकी जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को भी दी। सोमवार को वह 5वीं कक्षा के छात्र की आंसर शीट समेत सभी जानकारी लेकर डीईओ ऑफिस पहुंची और पूरे मामले को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि बच्चे के अभिभावक द्वारा आत्महत्या की धमकी देकर स्कूल पर दबाव बनाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि बच्चा सभी विषयों में फेल है। प्रिंसिपल ने बताया कि उन्होंने बच्चे को री-अपीयर का भी ऑप्शन दिया लेकिन वह नहीं माने और कहा कि ई ग्रेड को बी में बदला जाए तभी वह ट्रांसफर सर्टिफिकेट भी लेंगे। प्रिंसिपल ने बताया कि उन्होंने मामले की सेक्टर-26 स्थित पुलिस थाने में शिकायत कर दी है।

केस टू: मां बोली- पास करो नहीं तो कर लूंगी आत्महत्या
गवर्नमेंट हाई स्कूल, सेक्टर-35 में नौवीं का एक छात्र लगातार दूसरे साल भी फेल हो गया। छात्र की मां ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। प्रिंसिपल के पास जाकर महिला ने धमकी दे डाली कि अगर उन्होंने बेटे को पास नहीं किया तो वह आत्महत्या कर लेगी। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने पूरे मामले की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को दी और फिर पुलिस को शिकायत दी गई।
प्रिंसिपल कुलविंदर कौर ने बताया कि छात्र पिछले साल भी फेल हो गया था, जिसके बाद उसकी मां ने स्कूल में काफी हंगामा किया था। इस साल भी छात्र तीन विषयों में फेल हो गया। महिला ने पहले क्लास टीचर से बदतमीजी कि उसके बाद प्रिंसिपल के पास जाकर धमकी दे डाली। पूरे मामले की पुलिस में शिकायत की गई है।

केस थ्री: बच्चे की मां ने टीचर को पीटा, डीईओ ने दिया जांच का आदेश
सेक्टर-46 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को बेटियों के फेल होने पर टीचर को पीट दिया। जिला शिक्षा अधिकारी अनुजीत कौर सोमवार को स्कूल पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने इंक्वायरी करने के लिए कहा है, हालांकि स्कूल द्वारा शनिवार को ही पुलिस में शिकायत दे दी गई है।
वहीं, सोमवार को छात्रों का पिता स्कूल पहुंचा और पूरे मामले को लेकर टीचर से माफी मांगी। साथ ही बताया कि उसकी पत्नी मानसिक तौर पर बीमार है और बच्चे भी फेल होने की वजह से काफी मानसिक पीड़ा से गुजर रहे हैं। गौरतलब है कि 9वीं में दोनों बेटियों के फेल होने पर गुस्से में मां ने टीचर को मुक्का मार दिया था।

गले में चुन्नी डाल महिला बोली- ऐसे ही मेरे बच्चे करेंगे सुसाइड
पीड़ित टीचर ने बताया कि बेटियों के फेल होने की खबर सुनते ही महिला काफी आक्रामक हो गई। उसने अपनी चुन्नी को गले में डाल कर कहा कि ऐसे ही अब उनके बच्चे सुसाइड कर लेंगे। महिला ने सभी रिपोर्ट कार्ड को अपने सूट में डाल लिया। टीचर ने सख्ती से जब बाहर निकालने को कहा तो उसने हमला कर दिया। इस पूरे वाकये से दोनों छात्राएं भी डरी-सहमी हुई हैं।
रिजल्ट केबाद कई स्कूलों से अप्रिय घटनाओं की सूचना मिली है। स्कूलों में इस तरह का बर्ताव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मेरी ड्यूटी है, हर टीचर को प्रोटेक्ट करना। एक मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। अन्य मामलों में भी कार्रवाई की जाएगी।
- बीएल शर्मा, एजुकेशन सेक्रेटरी