{"_id":"58503d654f1c1b676f64a9fd","slug":"parents-association-held-the-wrong-scale-of-convent-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेरेंट्स एसोसिएशन ने कान्वेंट स्कूलों के पैमाने को ठहराया गलत","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पेरेंट्स एसोसिएशन ने कान्वेंट स्कूलों के पैमाने को ठहराया गलत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 14 Dec 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कान्वेंट स्कूलों में पेरीफेरी एरिया के बच्चों को एडमिशन का मौका नहीं दिए जाने पर चंडीगढ़ पेरेंट्स एसोसिएशन ने एतराज जताया है। एसोसिएशन के प्रेजिडेंट नितिन गोयल ने बताया कि प्रमुख कान्वेंट स्कूलों में गांव और दूर दराज एरिया के बच्चों को शहरी बच्चों के बराबर एडमिशन का मौका नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
गोयल ने कहा कि इन स्कूलों ने एडमिशन के लिए मनमानी योग्यता निर्धारित की है। इस कारण बहुत से बच्चों का कान्वेंट स्कूलों में पढ़ने का सपना साकार नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
आवेदन फार्म में योग्यता का जो पैमाना दिया गया है उसके अनुसार चंडीगढ़ नगर निगम की सीमा, पंचकूला सिटी एरिया, पंचकूला एक्सटेंशन-1 और मोहाली नगर निगम की सीमा में पड़ने वाले एरिया के वही बच्चे एडमिशन के लिए आवदेन कर सकते हैं जो यह निश्चित करेंगे की स्कूल पहुंचने के लिए वह लंबी दूरी तय नहीं करेंगे।
विज्ञापन
गोयल ने बताया कि रामदरबार फेज-1 एरिया के कई अभिभावकों को इस पैमाने का हवाला देते हुए आवेदन करने से इनकार कर दिया गया है। नितिन गोयल ने बताया कि इस तरह का एक मामला हाईकोर्ट भी पहुंच चुका है।
इस पर हाईकोर्ट ने अभिभावक के हक में फैसला सुनाया है। उन्होंने कहा कि यह नियम सभी स्कूलों में लागू होना चाहिए, जिससे सभी बच्चों को बराबर अवसर मिल सके।