पीयू संग्रामः 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 16138 वोटर, 167 बूथ बने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में खड़े 16 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 16138 वोटर करेंगे। यह वोटर विभागों में बनाए गए 167 बूथों पर वोट डालेंगे। साथ ही यही वोटर 128 डिपार्टमेंट रिप्रजेंटेटिव यानी डीआर पद के लिए भी वोट करेंगे। पीयू प्रशासन व चुनाव समिति ने इस लिस्ट पर मुहर लगा दी है। 2 अगस्त को यह सूची सार्वजनिक की जाएगी।
आंकड़ों पर गौर करें तो इस बार 62 विभागों के स्टूडेंट पीयूसीएससी चुनाव में वोट डालने जा रहे हैं। वोटरों की संख्या के अलावा बूथों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई है। सर्वाधिक वोटर यूआईईटी में 2638 हैं, जो यहां बनाए गए 24 बूथों पर वोट डालेंगे। यूआईएलएस में 1475 वोटर 12 बूथों पर मतदान करेंगे। यहां चार डीआर उम्मीदवार मैदान में हैं।
लॉ विभाग में 1110 वोटर हैं जो चार डीआर का चुनाव करते हुए 12 बूथों पर वोट डालेंगे। फिजिक्स में 563, केमिकल इंजीनियरिंग व टेक्नोलॉली में 744 वोटर हैं। डेंटल कॉलेज में भी 489 व यूआईएएमएस में अच्छे वोटर हैं। यहां आठ बूथ चुनाव कमेटी ने बनाए हैं। इमरजिंग एरिया के विभाग पब्लिक हेल्थ, मेडिकल फिजिक्स, न्यूक्लियर मेडिसिन, नैनो साइंस व सिस्टम बायोलॉजी के लिए संयुक्त दो बूथ बनाए गए हैं।
ये हैं विभागवार वोटर व बूथों के आंकड़े
विभाग वोटर बूथ संख्या
कैमेस्ट्री 414 4
फिजिक्स 563 6
जियोलॉजी 183 2
जियोग्राफी 257 2
जूलॉजी 215 1
एंथ्रोपोलॉजी 218 2
बॉटनी 253 1
एनवायरमेंट स्टडीज 88 1
मैथमैटिक्स 265 5
स्टेटिक्स 79 1
साइकोलॉजी 216 1
कंप्यूटर साइंस 327 5
सीआईएल 26 1
उर्दू 45 1
कैमिकल इंजीनियरिंग 744 10
इंडियन थिएटर 48 1
इंग्लिस 323 4
पंजाबी 264 2
संस्कृत 66 1
फ्रेंच 17 1
एजुकेशन 175 1
फिजिकल एजुकेशन 133 1
हिंदी 192 2
हिस्ट्री 169 2
गुरु नानक सिख स्टडीज 37 1
पीयू आईएसएसईआर 212 3
इंडियन हिस्ट्री 88 1
गांधीयन स्टडीज 84 1
आर्टस हिस्ट्री एंड विजुअल आर्टस 27 1
यूबीएस 471 6
डिफेंस स्टडीज 117 2
पब्लिक एडमिन 184 2
इकनॉमिक्स 299 3
लाइब्रेरी साइंस 101 1
फिलॉस्फी 88 1
सोशलॉजी 242 2
मास कम्युनिकेशन 89 1
पॉलिटिकल साइंस 165 2
लॉ 1110 8
यूआईपीएस 366 3
हूमन जिनोम 36 1
सेंटर फॉर स्टीम सेल 39 1
फॉरेंसिक साइंस 56 1
यूआईएलएस 1475 12
म्युजिक 100 1
कम्युनिटी एजुकेशन 106 1
यूआईएफटी 159 1
सेंटर फॉर वुमेन स्टडी 95 1
सेंटर फॉर सोशल वर्क 78 1
पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन 72 1
हूमन राइट्स 90 1
एजुकेशन टेकभनोलॉजी 177 2
यूआईएचटीएम 378 2
यूआईएएमएस 334 8
इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग 2638 24
माइक्रोबियल बायोटेकभनोलॉजी 65 1
डेंटल साइंस 489 3
बायोटेकभनोलॉजी 125 1
बायोफिजिक्स 119 1
बायोकैमिस्ट्री 169 2
माइक्रोबायोलॉजी 186 3