फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   panjab university student council election 2017

पीयू चुनाव: आज से भरे जाएंगे नामांकन, छात्र संगठनों में जोड़तोड़ शुरू

Fri, 01 Sep 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 01 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
panjab university student council election 2017
Pu Elections 2017
पीयू छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन पत्र भरने का दौर शुरू होगा। इसको लेकर सभी दलों में जोड़तोड़ शुरू हो गया है। हालांकि पहले सभी दल अपने-अपने उम्मीदवारों के पर्चे दाखिल करेंगे, जो शनिवार को वापस लिए जाएंगे।
विज्ञापन


सुबह साढ़े 9 बजे से साढ़े 10 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। इसके बाद छंटनी का दौर शुरू होगा। नामांकन पत्रों की छंटनी के बाद दोपहर 12 बजे नोटिस बोर्ड पर लिस्ट लगाई जाएगी। इस सूची पर अन्य छात्र दल अपना विरोध दर्ज करा सकेंगे। जैसे सूची में छंटनी केबाद भी कोई विवादित नाम आ गया तो उस पर छात्र संघ अपना विरोध दर्ज कराएंगे। सभी तरफ से विरोध आने केबाद उन पर डीएसडब्ल्यू की टीम मंथन करेगी और फाइनल किए गए नामों की सूची शनिवार को जारी की जाएगी।
विज्ञापन


किसी ने नहीं खोले पत्ते
पीयू के चुनावी मैदान में 21 पार्टियां हैं, लेकिन किसी ने भी अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। सभी पार्टियों की तरफ से दलील दी जा रही है कि नामांकन के वक्त ही पता चलेगा कि कौन किस पद पर किसे उतार रहा है। वहीं कुछ डम्मी उम्मीदवार भी तैयार किए जा रहे है। ताकि अन्य दलों को भटकाया जा सके। ऐसे डम्मी उम्मीदवारों केनाम शनिवार को वापस ले लिए जाएंगे, जब नामांकन वापसी का दौर चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान पद के लिए महिला उम्मीदवार के चांस कम
बड़ी पार्टियां प्रधान पद के लिए महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारने के मूढ़ मे नहीं हैं। क्योंकि पीयू कैंपस में हमेशा ही चलन रहा है कि छात्राएं महिला उम्मीदवार को वोट कम करती हैं। हालांकि पिछली दफा एनएसयूआई ने प्रधान पद के लिए सिया मनोचा को मैदान में उतारने का दांव खेला था, लेकिन वह सफल नहीं सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed