फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ,panjab university ,senate election results ,tremendous turnout

पीयू सीनेट चुनाव: 20 फीसदी से भी कम मतदान, 27 को रिजल्ट

Mon, 26 Sep 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 26 Sep 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
,panjab university ,senate election results ,tremendous turnout
पीयू सीनेट के अंतिम दौर का मतदान खत्म - फोटो : अमर उजाला
पीयू की नई सीनेट(2016-20) के लिए चौथ और अंतिम दौर का चुनाव रविवार को संपन्न हो गया। ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र और आर्ट्स कॉलेजों के हेड और प्रोफेसर की कुल 31 सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई है। सीनेट के सबसे रोमांचक ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र में रविवार को 18 से 20 फीसदी तक मतदान हुआ है। 
विज्ञापन


सीनेट 2012 चुनाव में 26.12 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। हरियाणा मतदान केंद्रों पर 15 फीसदी से भी कम मतदान हुआ है। जबकि पंजाब के कई इलाकों में 20 फीसदी से अधिक मतदान बताया गया है। रविवार को  आर्ट्स कॉलेजों में असिस्टेंट और प्रोफेसर और प्रिंसिपल(हेड) की 16 सीटों के लिए 98 फीसदी तक मतदान हुआ है। 
विज्ञापन


सीनेट चुनाव के अंतिम दौर में सबसे अधिक 31 सीटें दांव पर हैं। ग्रेजुएट क्षेत्र के 3.22 लाख मतदाताओं ने 270 मतदान केंद्रों पर मतदान किया। सुबह से ही वोटिंग का प्रतिशत काफी कम रहा। पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा पहली बार सीनेट चुनाव में सभी केंद्रों की वीडियोग्राफी करवाई गई है। सीनेट चुनाव में इस बार डीएवी ग्रुप का दबदबा बताया गया है। जानकारी अनुसार डीएवी कॉलेज-10 प्रिंसिपल डॉ.बीसी जोशन, छात्र नेता डॉ.डीपीएस रंधावा विरेंद्र गिल की स्थिति काफी मजबूत बताई गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

27 सितंबर को आएगा रिजल्ट

,panjab university ,senate election results ,tremendous turnout
पीयू सीनेट के अंतिम दौर का मतदान खत्म - फोटो : अमर उजाला
पीयू कैंपस स्थित एक बूथ के बाहर एक कैंडीडेट का बैनर लगाने को लेकर विवाद हो गया। चंडीगढ़ में मतदान के लिए 33 पंचकूला में 7 और मोहाली में 3 मतदान केंद्र बनाए गए थे। पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर भी अंकुर स्कूल में मतदान करने पहुंचे।

उधर प्रिंसिपल चुनाव क्षेत्र से  सेक्टर-36 स्थित एमसीएम कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.निशा भार्गव  का निर्विरोध चुना जाना तय है। डॉ.निशा के  पति और एसडी कॉलेज हरियाणा प्रिंसिपल डॉ.गुरदीप कुमार शर्मा कंबाइंड फैकल्टी से पहले ही पीयू सीनेट में जीत हासिल कर चुके हैं। ऐसे में पहली बार पति-पत्नी पीयू सीनेट में बैठेंगे। 
  
31 सीटों के लिए 27 सितंबर से पीयू एसी जोशी लाइब्रेरी के साथ बने पीयू एग्जामिनेशन सेंटर में मतगणना शुरू होगी। आर्ट्स कॉलेज प्रोफेसर और प्रिंसिपल की 16 सीटों का रिजल्ट उसी दिन दोपहर बाद तक घोषित कर दिया जाएगा। जबकि ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र की 15 सीटों का रिजल्ट आने में 2 से 3 दिन लग सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed