{"_id":"5f59197b8ebc3e54cd35efbc","slug":"panjab-university-news-in-hindi-final-year-students-will-get-question-paper-on-e-mail-20-minutes-before-the-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब विश्वविद्यालय: अंतिम वर्ष के छात्रों को परीक्षा से 20 मिनट पहले ई-मेल पर मिलेगा प्रश्नपत्र","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पंजाब विश्वविद्यालय: अंतिम वर्ष के छात्रों को परीक्षा से 20 मिनट पहले ई-मेल पर मिलेगा प्रश्नपत्र
Wed, 09 Sep 2020 11:35 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:35 PM IST
सार
- पीयू ने अंतिम वर्ष की परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश किए जारी, एडमिट कार्ड करें डाउनलोड
- विद्यार्थी अपने नाम की ई-मेल आईडी बनाएं, उसी पर प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिका होगी अपलोड
विज्ञापन
पंजाब विश्वविद्यालय
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विश्वविद्यालय ने अंतिम वर्ष की परीक्षा कराने के खाके को अंतिम रूप दे दिया है। विद्यार्थियों के लिए दिशा-निर्देश बुधवार को भेज दिए गए हैं। तीन स्लॉट में होने वाली परीक्षाओं से 20 मिनट पहले प्रश्नपत्र विद्यार्थियों की ई-मेल पर पहुंच जाएगा। इसके साथ ही विद्यार्थी इसे वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को खुद की ई-मेल आईडी बनानी होगी और उसी पर पेपर जाएगा। उत्तर-पुस्तिका भी उसी मेल के जरिये स्कैन होकर अपलोड होगी। इसके अलावा विद्यार्थी 12 सितंबर तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी विद्यार्थी के पास अपना पासवर्ड नहीं है तो उसके लिए प्रोफार्मा बनाया गया है। उसमें विद्यार्थियों को नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि भरनी होगी और उसके बाद विद्यार्थी के सामने एडमिट कार्ड आ जाएगा।
विज्ञापन
ये हैं विद्यार्थियों के लिए दिशा-निर्देश
- प्रश्नपत्र सुबह की पाली के लिए सुबह 8.40 बजे, सुबह दस बजे वाली परीक्षा के लिए 9.40 बजे, दोपहर दो बजे वाली परीक्षा के लिए 1.40 बजे प्रश्नपत्र विद्यार्थियों को मिल जाएगा।
- डेटशीट के मुताबिक ही प्रश्नपत्र खुलेंगे।
- किसी भी छात्र के पास मोबाइल या नेटवर्क की समस्या आती है तो वह अपने क्षेत्र/शहर के निकटतम नोडल केंद्र से मदद ले सकता है।
- विद्यार्थी ब्लू बॉल-प्वाइंट पेन से ही उत्तर लिखें। ए फॉर साइज की शीट पर ही उत्तर लिखें। साथ ही 12 पेज की उत्तर पुस्तिका के एक साइड में ही उत्तर लिखें।
- अनिवार्य प्रश्न कोई नहीं होगा। 50 फीसदी प्रश्नों के जवाब दो घंटे में देने होंगे। पेपर देने के बाद कॉपी को स्कैन करके अपलोड कर सकते हैं या फिर दो घंटे के अंदर नोडल केंद्र पर जमा करवा सकते हैं। दूरस्थ केंद्रों वाले विद्यार्थी डाक से भी उत्तर पुस्तिका भेज सकते हैं।
- दिव्यांग विद्यार्थी विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार अपनी सहायता के लिए लेखक रख सकते हैं। इसके लिए किसी की अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी।
- विद्यार्थी किसी भी प्रकरण से संबंधित जानकारी ईमेल ugexam@pu.ac.in या pgexam@pu.ac.in पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन
यह भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें-
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन