फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panjab University, Chandigarh, PU new course, new course Admishn, Chandigarh

पीयू की मंजूरी के बाद नए कोर्सेज में मिलेगा दाखिला

Tue, 12 Jul 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 12 Jul 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Panjab University, Chandigarh, PU new course, new course Admishn, Chandigarh
चंडीगढ़ के सेक्टर 11 के सरकारी कालेज में दाखिला लेने के लिए आए विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) में दाखिले को लेकर जबर्दस्त भागदौड़ चल रही है। एमएससी केमिस्ट्री जैसे कोर्स की 20 सीटों के लिए 1500 स्टूडेंट लाइन में हैं। अन्य कोर्सेज में भी ऐसे ही हालात हैं। पीयू में दाखिला नहीं पाने वाले स्टूडेंट के लिए शहर के कॉलेजों में भी दाखिले का विकल्प है। 
विज्ञापन


पीयू प्रशासन ने दाखिले के लिए आवेदकों की सख्यां को देखते हुए शहर के विभिन्न कॉलेजों को नए कोर्स शुरु करने की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में कई कॉलेजों को पीयू से चिट्ठी भी जारी हो गई है। जबकि कुछ कॉलेजों को इंस्पेक्शन के बाद जुलाई के अंत तक नए कोर्स में दाखिले की अनुमति मिल जाएगी। नए कोर्सेज में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के साथ कुछ वोकेशनल कोर्सेज के संचालन की भी अनुमति दी जाएगी। 
विज्ञापन


एसडी कॉलेज-32 में इस सत्र से एमए अंग्रेजी की 60 सीटों पर दाखिले की अनुमति मिल चुकी है। कॉलेज ने 2016 सत्र से वोकेशनल कोर्स बैचलर इन कॉस्मेटालॉजी के लिए भी आवेदन किया हुआ है। मंजूरी मिलते ही कॉलेज वेबसाइट पर नोटिस जारी कर दिया जाएगा। प्रिंसिपल डॉ.भूषण कुमार शर्मा ने कहा कि स्टूडेंट किसी भी कोर्स में खाली सीटों के बारे में कॉलेज वेबसाइट से अपडेट रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज को नए सत्र से एमकॉम इन बिजनेस इकोनॉमिक्स की 60 सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है। कॉलेज ने बीएससी-बीएड चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए भी आवेदन किया है। डीन एडमिशन प्रो. बीके बिरमानी के अनुसार बीएड कोर्स में भी अनुमति मिलने के बाद सीटों पर प्रवेश दिए जाएगें।

उन्होंने बताया कि नए कोर्स के लिए स्टूडेंट से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
जीसीजी-42 प्रिंसिपल मनी बेदी के अनुसार कॉलेज को कॉस्मेटालॉजी एड ऑन कोर्स की मंजूरी मिल गई है। इस कोर्स में पीयू द्वारा 40 सीटें मंजूर की गई हैं। वहीं जीसी-11 कॉलेज ने भी एमकॉम और पीजी डिप्लोमा इन मास कम्यूनिकेशन शुरू करने के लिए आवेदन किया है। 

16 जुलाई तक होगा बीए में दाखिला 
शहर के सभी प्राइवेट और गवर्नमेंट कॉलेजों में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर की लगभग सभी सीटें भर चुकी हैं। स्टूडेंट के पास ग्रेजुएशन में अब सिर्फ बीए में दाखिले का चांस है। पीयू कैलेंडर के तहत कॉलेजों में 16 जुलाई तक बिना लेट फीस के दाखिला होगा। मंगलवार को भी बीए में दाखिले के लिए जीसी-46, देव समाज कॉलेज फॉर वुमन-45 और गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन में काउंसिलिंग चली। डीएवी कॉलेज में भी बीए की जनरल कैटेगरी में मंगलवार को सभी सीटें 72 फीसदी कट ऑफ पर भर गई हैं


जीसी-11 ने हॉस्टल मेरिट लिस्ट जारी की 
चंडीगढ़। सेक्टर-11 स्थित जीसी कॉलेज ने हॉस्टल में दाखिले के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। प्रथम वर्ष की करीब 130 सीटों के लिए 200 से अधिक आवेदन फार्म आए हैं। चीफ वार्डन डॉ. देवराज जात के अनुसार पहली मेरिट लिस्ट में कट ऑफ 88 फीसदी रही है। कॉलेज के सभी विभागों के लिए 6 फीसदी सीटें रिजर्व की गई हैं। 2015 में जीसी-11 ने तीन में से एक हॉस्टल लड़कियों के लिए रिजर्व कर दिया था। ऐसे में अब लड़कों की सीटों में कटौती कर दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed