फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Online DMC will available now in Kurukshetra University

खुशखबरीः कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में अब रिजल्ट आते ही एक क्लिक पर मिलेगी डीएमसी, व्यवस्था शुरू

Sat, 28 Dec 2019 02:50 PM IST
खुशबू गोयल गगन तलवार, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
गगन तलवार, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 28 Dec 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
Online DMC will available now in Kurukshetra University
फाइल फोटो
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी या इससे संबंधित कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। एक क्लिक पर वेबसाइट से उन्हें डिटेल मार्क शीट(डीएमसी) मिलेगी। अब उन्हें रिजल्ट के तुरंत बाद कहीं भी आवेदन और नौकरी के लिए डीएमसी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वेबसाइट से मिली डीएमसी सभी जगह मान्य होगी। वाइस चांसलर डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा के मुताबिक, यूनिवर्सिटी का कंप्लीट आटोमेशन किया जा रहा है यानी हर कार्य ऑनलाइन माध्यम से होगा।
विज्ञापन


ऐसे में विद्यार्थियों को किसी भी काम के लिए यूनिवर्सिटी का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से ही वे यूनिवर्सिटी संबंधित हर कार्य को कर या करवा पाएंगे। इसी सेमेस्टर से विद्यार्थियों की डीएमसी और डिग्री सर्टिफिकेट वेबसाइट पर भी मिल सकेंगे। कोई भी विद्यार्थी कहीं पर भी वेबसाइट से भी इसे डाउनलोड कर सकेगा।
विज्ञापन


कंपनी के साथ हुआ एग्रीमेंट, जो देगी हर सुविधा
यूनिवर्सिटी के आटोमेशन के लिए केयू प्रशासन की ओर से एक कंपनी के साथ एग्रीमेंट हुआ, जो विद्यार्थियों की सुविधा के लिए व्यवस्था करेगी। नई व्यवस्था में फाइल ट्रेकिंग से लेकर एग्जाम प्रोग्राम तक सब कुछ ऑनलाइन किया जा रहा है। वहीं ऑनलाइन डीएमसी की सुविधा के लिए यूनिवर्सिटी की ओर से हर विद्यार्थी को यूजर आईडी पासवर्ड भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होगा फायदा
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के अधीन विभिन्न जिलों के 281 कॉलेज आते हैं। जहां से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के हर साल लाखों विद्यार्थी 175 कोर्स करते हैं। नई व्यवस्था का सभी को फायदा होगा। खासतौर पर उन्हें जो अंतिम सेमेस्टर में हैं और अब उन्हें दूसरी यूनिवर्सिटी में एडमिशन या नौकरी के लिए आवेदन करना है। वहीं दूर जिलों में बैठे विद्यार्थियों को घर बैठे डीएमसी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed